अयोध्या।पूर्व कैबिनेट मंत्री और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता तेज नारायण पांडे ‘पवन’ ने ग्रामसभा समाहा खुर्द का दौरा कर पीड़ित किसानों से मुलाकात की और उन्हें न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसानों को उनकी जमीन का उचित मुआवजा नहीं मिला, तो समाजवादी पार्टी बड़ा आंदोलन छेड़ेगी। पूर्व मंत्री पवन ने कहा, “हम रिंगरोड निर्माण के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन किसानों को उनकी जमीन का मुआवजा बाजार दर या सरकार द्वारा तय किए गए नवीनतम सर्किल रेट के अनुसार मिलना…
Read MoreCategory: अयोध्या
कुम्हारन टोला चौराहा पर होगा नाला निर्माण, सड़क व नाली होगी ठीक
महापौर के निरीक्षण में सामने आई पेयजल व जल भराव की समस्या अयोध्या। सुबह के 7:30 बजे थे। लक्ष्मी नारायण मंदिर एवं तालाब के सन्नीकट नगर निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का दल अपर आयुक्त डॉ. नागेंद्र नाथ के नेतृत्व में मौजूद था। इसी बीच महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी वहां पहुंचे। यहां महापौर का लक्ष्मी सागर वार्ड के पार्षद वकार अहमद ने स्वागत किया। इसके बाद शुरू हुआ निरीक्षण का सिलसिला, जो डेढ़ घंटे चला। ‘नगर की सरकार आपके द्वार’ मुहिम के तहत निरीक्षण की शुरुआत लक्ष्मी सागर व्यायाम…
Read Moreरालोद ने सदस्यता बढ़ाने को तेज किया अभियान
अयोध्या।राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने जिले में पार्टी की सदस्यता बढ़ाने के लिए रणनीतिक रूप से कमर कस ली है। इसी क्रम में शुक्रवार को शर्किट हाउस में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बलराम यादव ने की और संचालन महानगर अध्यक्ष अरविंद सिंह महंथ ने किया। बैठक में अवध जोन अध्यक्ष चौधरी रामसिंह पटेल विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने सदस्यता अभियान को मजबूती देने पर जोर देते हुए कहा कि संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करना पार्टी की प्राथमिकता है रामशंकर वर्मा को मिली…
Read Moreअयोध्या में वशिष्ठ फाउंडेशन का सामूहिक महारुद्राभिषेक आज
अयोध्या। शनिवार को सुबह 8:00 बजे वंचित समाज को सनातन धर्म की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए सामूहिक रुद्राभिषेक का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन वशिष्ठ फाउंडेशन करेगा। फाउंडेशन की महासचिव राजलक्ष्मी त्रिपाठी ने बताया कि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति एवं सनातन धर्म की मुख्य धारा से विमुख हो रहे लोगों में आस्था, विश्वास एवं समानता की भावना पैदा करने के लिए यह आयोजन किया जा रहा है। श्रीमती त्रिपाठी ने बताया कि सामूहिक महारुद्राभिषेक 26 जुलाई प्रातः आठ बजे अरुंधति मल्टीलेवल पार्किंग टेढ़ी बाजार में किया…
Read Moreपार्टी की संगठनात्मक शक्ति ही हमारी सबसे बड़ी ताकत – वेद गुप्ता
नवघोषित मंडल पदाधिकारियों का हुआ अभिनंदन, विधायक और महानगर अध्यक्ष ने किया मार्गदर्शन अयोध्या। महानगर भाजपा की नवघोषित मंडल कार्यसमिति के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का अभिनंदन समारोह शुक्रवार को सर्किट हाउस सभागार में आयोजित किया गया। गुरूवार को महानगर के करियप्पा, देवकाली व पूरा मंडल की समिति की घोषणा की गई थी। समारोह में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता एवं महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर व रामनामी ओढ़ाकर स्वागत किया। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा, “पार्टी की संगठनात्मक शक्ति ही हमारी सबसे बड़ी…
Read Moreहजारों मृत शिक्षामित्रों की आत्मशांति के लिए शिक्षामित्र संघ ने दी श्रद्धांजलि
गांधी पार्क में आयोजित सभा में उठी पुनर्नियोजन की मांग, ज्ञापन सौंपा गया मुख्यमंत्री को अयोध्या।25 जुलाई 2017-यह दिन उत्तर प्रदेश के शिक्षामित्रों के जीवन में त्रासदी बनकर आया था। माननीय सर्वोच्च न्यायालय के तकनीकी निर्णय के बाद 1.37 लाख शिक्षामित्रों का शिक्षक पद एक झटके में समाप्त कर दिया गया।इसी पीड़ा को याद करते हुए उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ ने शुक्रवार को सिविल लाइन स्थित गांधी पार्क में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। कार्यक्रम में जनपद भर से आए शिक्षामित्रों ने अपने दिवंगत साथियों की आत्मशांति के लिए कैंडल…
Read Moreमुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ सफल समापन
अयोध्या।राजकीय फल संरक्षण केंद्र, अयोध्या द्वारा दो दिवसीय मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन 23 व 24 जुलाई को विकास खंड तारुन के ग्राम पंचायत जाना बाजार स्थित मॉडर्न इंटर कॉलेज के प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं और महिलाओं को खाद्य प्रसंस्करण तकनीकों से प्रशिक्षित कर आत्मनिर्भर बनाना रहा।कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान श्रीमती किरण वर्मा और कॉलेज के प्रबंधक रमेश चंद्र श्रीवास्तव ने वरिष्ठ वैज्ञानिकों एवं विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर डॉ. अखंड प्रताप सिंह,…
Read More37 करोड़ के पंप हाउस का ढोल लेकिन जलवानपुरा फिर भी डूबा
*जलवानपुरा में अब नाव नहीं, राहत चलेगी-महापौर,*अयोध्या। रामनगरी के नाम पर करोड़ों की योजनाएं बनती हैं, ट्रायल और उद्घाटन होते हैं, तामझाम दिखाया जाता है लेकिन जनता का दर्द वैसा का वैसा ही बना रहता है। राम मंदिर से महज एक किलोमीटर दूर स्थित जलवानपुरा मोहल्ला एक बार फिर बरसात में तालाब में तब्दील हो गया, जबकि प्रशासन ने दावा किया था कि अब यहां जलभराव की कोई शिकायत नहीं होगी। 37 करोड़ रुपए की लागत से बनाए गए अत्याधुनिक पंप हाउस की वाहवाही पूरा प्रशासन कर चुका हैं।…
Read Moreवजीरगंज जनौरा संपर्क मार्ग पर जलजमाव बना मुसीबत, राहगीरों और छात्रों को हो रही भारी परेशानी
स्थानीय लोगों ने नगर निगम के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन अयोध्या। वजीरगंज-जनौरा लालबाग संपर्क मार्ग पर जलनिकासी की व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। नाले का पानी आए दिन सड़क पर भर जाता है, जिससे स्थानीय लोगों और राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि इस मार्ग से गुजरने वाले स्कूली बच्चों और राहगीरों को कीचड़ और गंदे पानी से होकर निकलना पड़ता है। कई बार वाहन भी जलभराव में फंस जाते हैं, जिससे जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती…
Read Moreकोई भी व्यक्ति नहीं होगा बेघर, सभी को सम्मानपूर्वक किया जाएगा पुनर्वासित – वेद प्रकाश गुप्ता
बाग बिजैसी के प्रभावितों ने विधायक वेद गुप्ता से की मुलाकात, पुनर्वास की लगाई गुहार अयोध्या। रेलवे विभाग के चल रहे विकास कार्यों के चलते विस्थापन की स्थिति का सामना कर रहे बाग बिजैसी क्षेत्र के लोगों ने टेढ़ी बाजार स्थित खटिक पंचायती मंदिर में सोमवार को विधायक वेद प्रकाश गुप्ता से मुलाकात की। प्रभावितों ने विधायक को बताया कि वे कई पीढ़ियों से उस स्थान पर मकान बनाकर रह रहे हैं और अब प्रशासन द्वारा उन्हें स्थान खाली करने का नोटिस दिया गया है। प्रभावितों ने कहा कि वे…
Read More