विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने किया उद्घाटन, खेल प्रेमियों में दिखा उत्साह
अयोध्या । भीमराव अंबेडकर स्टेडियम, डाभासेसर अयोध्या में दो दिवसीय प्राइज मनी महिला एवं पुरुष मंडलीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ शुक्रवार को क्षेत्रीय विधायक वेद प्रकाश गुप्ता द्वारा किया गया। यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया, जिसमें कबड्डी प्रेमियों का उत्साह देखते ही बन रहा था।

उद्घाटन समारोह के अवसर पर दयाशंकर सिंह परिवहन मंत्री, हर्षवर्धन सिंह प्रदेश महामंत्री, भाजपा युवा मोर्चा कमलेश श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष, संजीव सिंह जिलाध्यक्ष मित सिंह चौहान विधायक, प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, उत्तर प्रदेश कबड्डी संघ के अध्यक्ष विकास सिंह अमल गुप्ता भी अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस दौरान भाजपा नेता अनुराग त्रिपाठी ने परिवहन मंत्री का किया स्वागत। संचालन आयोजन समिति के लाल शुक्ला , राकेश मौर्या, ने किया गया।प्रतियोगिता के पहले दिन कुल छह मुकाबले खेले गए, जिनमें खिलाड़ियों ने अपने दमदार प्रदर्शन से दर्शकों को रोमांचित कर दिया।
डीएन पब्लिक स्कूल पूरा बाजार बनाम निर्भय सिंह इंटर कॉलेज अयोध्या
विजेता: डीएन पब्लिक स्कूल पूरा बाजार
बलदेव विद्यापीठ इंटर कॉलेज सेवरा बनाम आर एल विद्या इंटर कॉलेज
विजेता: आर एल विद्या इंटर कॉलेज
मया बाजार बनाम रामबल्लभा इंटर कॉलेज
विजेता: मया बाजार
श्री राम डिफेंडर हरंटीनगंज बनाम कर्मदंडा
विजेता: कर्मदंडा
बहराइच बनाम एल एम एल एल इंटर कॉलेज
विजेता: बहराइच
बीकापुर बनाम मोहम्मद सफी नेशनल इंटर कॉलेज अंबेडकर नगर
विजेता: अंबेडकर नगर
इस आयोजन को सफल बनाने में दीपक पाण्डेय, रोहित शुक्ला, दीपांशु शुक्ला, प्रतीक सिंह की भूमिका अहम रही।भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनुराग त्रिपाठी एवं भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री दीपक पाण्डेय ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
मीडिया से बात करते विधायक गुप्ता ने कहा
कबड्डी जैसे पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देकर हम न केवल युवाओं को स्वस्थ दिशा प्रदान कर सकते हैं, बल्कि ग्रामीण प्रतिभाओं को भी राष्ट्रीय मंच तक पहुंचा सकते हैं।