37 करोड़ के पंप हाउस का ढोल लेकिन जलवानपुरा फिर भी डूबा

  *जलवानपुरा में अब नाव नहीं, राहत चलेगी-महापौर,*अयोध्या। रामनगरी के नाम पर करोड़ों की योजनाएं बनती हैं, ट्रायल और उद्घाटन होते हैं, तामझाम दिखाया जाता है लेकिन जनता का दर्द वैसा का वैसा ही बना रहता है। राम मंदिर से महज एक किलोमीटर दूर स्थित जलवानपुरा मोहल्ला एक बार फिर बरसात में तालाब में तब्दील हो गया, जबकि प्रशासन ने दावा किया था कि अब यहां जलभराव की कोई शिकायत नहीं होगी। 37 करोड़ रुपए की लागत से बनाए गए अत्याधुनिक पंप हाउस की वाहवाही पूरा प्रशासन कर चुका हैं।…

Read More

वजीरगंज जनौरा संपर्क मार्ग पर जलजमाव बना मुसीबत, राहगीरों और छात्रों को हो रही भारी परेशानी

स्थानीय लोगों ने नगर निगम के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन अयोध्या। वजीरगंज-जनौरा लालबाग संपर्क मार्ग पर जलनिकासी की व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। नाले का पानी आए दिन सड़क पर भर जाता है, जिससे स्थानीय लोगों और राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि इस मार्ग से गुजरने वाले स्कूली बच्चों और राहगीरों को कीचड़ और गंदे पानी से होकर निकलना पड़ता है। कई बार वाहन भी जलभराव में फंस जाते हैं, जिससे जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती…

Read More