भाजपा नेता वेद प्रकाश शुक्ला ने जन्मदिवस पर “एक पेड़ मां के नाम” मुहिम के तहत किया पौधरोपण

 

अयोध्या।नगर पंचायत क्षेत्र के भाजपा नेता वेद प्रकाश शुक्ला ने अपने जन्मदिवस के अवसर को सेवा, श्रद्धा और पर्यावरण संरक्षण को समर्पित करते हुए एक मिसाल पेश की। इस पावन अवसर पर उन्होंने मां कामाख्या माता मंदिर पहुंचकर विधिवत दर्शन-पूजन किया और जनकल्याण की कामना की
इसके उपरांत वे नगर पंचायत क्षेत्र स्थित कान्हा गौशाला पहुंचे, जहां उन्होंने गो-सेवा करते हुए गोवंशों को चना, गुड़ एवं लईया खिलाया। श्री शुक्ला ने कहा कि गो-सेवा से पुण्य की प्राप्ति होती है और यह हमारे संस्कारों व संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। पौधारोपण के बाद उन्होंने कहा कि जिस तरह मां हमें जीवन देती हैं उसी तरह वृक्ष भी पर्यावरण को जीवनदायिनी ऊर्जा देते हैं। यह पेड़ मेरी मां को समर्पित एक छोटा-सा प्रयास है।उन्होंने सभी नागरिकों से अनुरोध किया कि वे अपने जन्मदिवस या किसी खास अवसर पर एक पेड़ जरूर लगाएं और उसे जीवंत रखने का संकल्प लें।इस अवसर पर मां कामाख्या भवानी नगर पंचायत अध्यक्ष शीतला प्रसाद शुक्ला, नगर पंचायत के अनेक पार्षदगण एवं स्थानीय गणमान्य लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

News Blast

Related posts