अयोध्या ।जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित ने बुधवार को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत कुमारगंज स्थित महर्षि बामदेव तपोस्थली मंदिर में पूजा-अर्चना कर शमी का पौधा रोपित किया। इस अवसर पर उनके साथ वरिष्ठ भाजपा नेता चंद्रबली सिंह भी मौजूद रहे।इस पुनीत अवसर पर आलोक सिंह रोहित एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत अमानीगंज ब्लॉक के पांच गांवों—बिरौली झाम, कौराह, पूरे गुलाम, पूरे वीपत, बहरमऊ और तिदौली में पौधरोपण अभियान की शुरुआत की। उन्होंने कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनों के सहयोग से कुल 500 पौधे रोपित किए।आलोक सिंह रोहित ने कहा,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ का जो भावनात्मक और दूरदर्शी विजन दिया है, वह मां के प्रति श्रद्धा और पर्यावरण के प्रति हमारी जिम्मेदारी को दर्शाता है। यदि देश का हर नागरिक इस संकल्प को अपनाए, तो भारत को हरा-भरा बनाना असंभव नहीं।
उन्होंने आगे कहा कि यह अभियान केवल एक दिन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसे निरंतर रूप से चलाया जाएगा। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे इस अभियान से जुड़कर पर्यावरण को संरक्षित रखने में योगदान दें।वरिष्ठ भाजपा नेता चंद्रबली सिंह ने भी इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए। उन्होंने कहा, यह न केवल पर्यावरण की रक्षा का उपाय है, बल्कि समाज को जागरूक करने का भी माध्यम है। वृक्षारोपण से न केवल पर्यावरण को लाभ होता है, बल्कि सामाजिक चेतना भी मजबूत होती है।पौधरोपण कार्यक्रम में कृपाशंकर मिश्रा, सुनील तिवारी, पारसनाथ शुक्ला, मुन्ना शुक्ला, सुरेंद्र सिंह, दिनेश पाण्डेय, अजय विक्रम सिंह, कुंवर बहादुर मिश्रा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता और ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।