अयोध्या।राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने जिले में पार्टी की सदस्यता बढ़ाने के लिए रणनीतिक रूप से कमर कस ली है। इसी क्रम में शुक्रवार को शर्किट हाउस में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बलराम यादव ने की और संचालन महानगर अध्यक्ष अरविंद सिंह महंथ ने किया।
बैठक में अवध जोन अध्यक्ष चौधरी रामसिंह पटेल विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने सदस्यता अभियान को मजबूती देने पर जोर देते हुए कहा कि संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करना पार्टी की प्राथमिकता है
रामशंकर वर्मा को मिली बड़ी जिम्मेदारी
बैठक के दौरान प्रदेश सदस्यता अभियान प्रभारी आदित्य विक्रम सिंह की संस्तुति पर रालोद जिला महासचिव (संगठन) रामशंकर वर्मा को अयोध्या जिले का सदस्यता अभियान प्रभारी नियुक्त किया गया।इस अवसर पर चौधरी रामसिंह पटेल ने रामशंकर वर्मा को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि वे मिले हुए दायित्व का पूर्ण निष्ठा से निर्वहन करेंगे और संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।
नव नियुक्त सदस्यता प्रभारी रामशंकर वर्मा ने पार्टी नेतृत्व—राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह, प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय, और अभियान प्रभारी आदित्य विक्रम सिंह के प्रति आभार जताते हुए कहा कि, जिले के सभी रालोद पदाधिकारी व कार्यकर्ता मिलकर सदस्यता अभियान को गाँव-गाँव तक पहुंचाएंगे। हमारा लक्ष्य है कि जिले में 1000 से अधिक सक्रिय सदस्य बनाए जाएं।
इस बैठक में दलित प्रकोष्ठ अवध जोन अध्यक्ष बेचूलाल ज्ञान, अवध जोन सचिव नेतराम वर्मा, जिला उपाध्यक्ष अवधेश रावत, राम लक्ष्मण कोरी, प्रमोद श्रीवास्तव, किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष देवीसरन वर्मा, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष डॉ. शांति देवी एडवोकेट, युवा रालोद प्रदेश सचिव सुरजीत वर्मा, जिलाध्यक्ष अनिल वर्मा, जिला सचिव अजीत वर्मा, रामजियावन वर्मा, शिवमंगल वर्मा, मातादीन रावत सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।