तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन, देशभक्ति से सराबोर हुआ माहौल

बिल्हार घाट तिराहे से निकाली गई यात्रा, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल

अयोध्या। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर अयोध्या मंडल के बिल्हार घाट तिराहे से भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा का नेतृत्व अयोध्या विधायक प्रतिनिधि अमल गुप्ता ने किया, उनके साथ पूर्व जिला पंचायत सदस्य शंभूनाथ सिंह ‘दीपू’ भी मौजूद रहे।
तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। देशभक्ति के नारों और झंडों के साथ निकली इस यात्रा ने जनमानस में देशप्रेम की भावना को और अधिक प्रबल किया।
यात्रा में प्रमुख रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित, अयोध्या महानगर महामंत्री शैलेन्द्र कोरी, मंडल अध्यक्ष कपिल देव वर्मा, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष वरुण चौधरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष नंदकुमार सिंह, मंडल महामंत्री राजेश पाठक एवं दिनेश मिश्रा उपस्थित रहे।इसके अतिरिक्त वरिष्ठ भाजपा नेता दीपक सिंह ‘गब्बर’, केदारनाथ पांडे, अमन गौड़, संतराम यादव, अनिल चौधरी, शोभाराम वर्मा, हृदय राम कोरी, लक्ष्मी सिंह, शिवम सिंह, राम अनुज सिंह सहित मंडल के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Rajendra Dubey

Related posts