महा रुद्राभिषेक… हर-हर महादेव के निनाद से गूंज उठी रामनगरी वशिष्ठ फाउंडेशन ने आयोजित किया सामूहिक रुद्राभिषेक एक हजार महिलाओं ने किया शिवपूजन अयोध्या। प्रभु राम की नगरी अयोध्या शनिवार को हर-हर महादेव की उद्घोष से गूंज उठी। मौका था टेढ़ी बाजार तिराहे पर स्थित अरुंधति मल्टीलेवल पार्किंग परिसर में आयोजित सामूहिक रुद्राभिषेक का, जिसका आयोजन किया था वशिष्ठ फाउंडेशन ने। यहां पिछड़ी-अनुसूचित जाति की महिलाएं रहीं या अगड़ी जाति की, सभी एक साथ इस तरह पंक्तिबद्ध हुईं, जैसे सनातन संस्कृति में भेदभाव को हमेशा के लिए विदा कर रही…
Read Moreराष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह का भव्य स्वागत
शिक्षकों की समस्याओं के समाधान को लेकर जताई प्रतिबद्धता अयोध्या।राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की अयोध्या जनपद इकाई द्वारा आज रॉयल पॉम इन, साहू पैलेस, नाका बाईपास में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष (प्राथमिक संवर्ग) शिवशंकर सिंह का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में उन्हें पारंपरिक रामनामी अंगवस्त्र एवं रामलला की मूर्ति भेंटकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रायबरेली के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह समेत कई प्रदेशीय पदाधिकारीगण और शिक्षकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा और उनके समाधान हेतु…
Read Moreसरकारी स्कूलों की ओर अभिभावकों का ध्यान खींचती जागरूकता रैली
अयोध्या। विकास खंड सोहावल की ग्राम सभा देवई में शुक्रवार को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय पहल देखने को मिली। गांव के प्राथमिक विद्यालय एवं ‘देवग्राम परिवार’ के संयुक्त प्रयास से अभिभावक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य सरकारी विद्यालयों की ओर ग्रामीणों का रुझान बढ़ाना और निजी विद्यालयों में होने वाले अनावश्यक खर्च से उन्हें अवगत कराना था।रैली की अगुवाई करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता हिमांशु सूर्यकांत त्रिपाठी ने बताया कि देवई स्थित प्राथमिक विद्यालय में अंग्रेजी माध्यम की पढ़ाई के साथ-साथ स्मार्ट क्लास, प्रशिक्षित शिक्षक, एवं…
Read Moreवीरांगना फूलन देवी की पुण्यतिथि मनाई गई
अयोध्या। समाजवादी पार्टी महानगर कार्यालय पर वीरांगना व पूर्व सांसद श्रीमती फूलन देवी की पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे ‘पवन’ एवं महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व मंत्री पवन ने कहा कि फूलन देवी ने जीवनभर अन्याय के खिलाफ संघर्ष किया और देश के दलित, पिछड़े, आदिवासी व वंचित समाज की बुलंद आवाज बनीं। श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने नेताजी मुलायम सिंह यादव के योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि…
Read Moreरिंगरोड मुआवजे को लेकर गरमाया मामला, पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे ‘पवन’ ने किसानों को दिया आंदोलन का भरोसा
अयोध्या।पूर्व कैबिनेट मंत्री और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता तेज नारायण पांडे ‘पवन’ ने ग्रामसभा समाहा खुर्द का दौरा कर पीड़ित किसानों से मुलाकात की और उन्हें न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसानों को उनकी जमीन का उचित मुआवजा नहीं मिला, तो समाजवादी पार्टी बड़ा आंदोलन छेड़ेगी। पूर्व मंत्री पवन ने कहा, “हम रिंगरोड निर्माण के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन किसानों को उनकी जमीन का मुआवजा बाजार दर या सरकार द्वारा तय किए गए नवीनतम सर्किल रेट के अनुसार मिलना…
Read Moreकुम्हारन टोला चौराहा पर होगा नाला निर्माण, सड़क व नाली होगी ठीक
महापौर के निरीक्षण में सामने आई पेयजल व जल भराव की समस्या अयोध्या। सुबह के 7:30 बजे थे। लक्ष्मी नारायण मंदिर एवं तालाब के सन्नीकट नगर निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का दल अपर आयुक्त डॉ. नागेंद्र नाथ के नेतृत्व में मौजूद था। इसी बीच महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी वहां पहुंचे। यहां महापौर का लक्ष्मी सागर वार्ड के पार्षद वकार अहमद ने स्वागत किया। इसके बाद शुरू हुआ निरीक्षण का सिलसिला, जो डेढ़ घंटे चला। ‘नगर की सरकार आपके द्वार’ मुहिम के तहत निरीक्षण की शुरुआत लक्ष्मी सागर व्यायाम…
Read Moreरालोद ने सदस्यता बढ़ाने को तेज किया अभियान
अयोध्या।राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने जिले में पार्टी की सदस्यता बढ़ाने के लिए रणनीतिक रूप से कमर कस ली है। इसी क्रम में शुक्रवार को शर्किट हाउस में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बलराम यादव ने की और संचालन महानगर अध्यक्ष अरविंद सिंह महंथ ने किया। बैठक में अवध जोन अध्यक्ष चौधरी रामसिंह पटेल विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने सदस्यता अभियान को मजबूती देने पर जोर देते हुए कहा कि संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करना पार्टी की प्राथमिकता है रामशंकर वर्मा को मिली…
Read Moreअयोध्या में वशिष्ठ फाउंडेशन का सामूहिक महारुद्राभिषेक आज
अयोध्या। शनिवार को सुबह 8:00 बजे वंचित समाज को सनातन धर्म की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए सामूहिक रुद्राभिषेक का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन वशिष्ठ फाउंडेशन करेगा। फाउंडेशन की महासचिव राजलक्ष्मी त्रिपाठी ने बताया कि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति एवं सनातन धर्म की मुख्य धारा से विमुख हो रहे लोगों में आस्था, विश्वास एवं समानता की भावना पैदा करने के लिए यह आयोजन किया जा रहा है। श्रीमती त्रिपाठी ने बताया कि सामूहिक महारुद्राभिषेक 26 जुलाई प्रातः आठ बजे अरुंधति मल्टीलेवल पार्किंग टेढ़ी बाजार में किया…
Read Moreपार्टी की संगठनात्मक शक्ति ही हमारी सबसे बड़ी ताकत – वेद गुप्ता
नवघोषित मंडल पदाधिकारियों का हुआ अभिनंदन, विधायक और महानगर अध्यक्ष ने किया मार्गदर्शन अयोध्या। महानगर भाजपा की नवघोषित मंडल कार्यसमिति के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का अभिनंदन समारोह शुक्रवार को सर्किट हाउस सभागार में आयोजित किया गया। गुरूवार को महानगर के करियप्पा, देवकाली व पूरा मंडल की समिति की घोषणा की गई थी। समारोह में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता एवं महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर व रामनामी ओढ़ाकर स्वागत किया। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा, “पार्टी की संगठनात्मक शक्ति ही हमारी सबसे बड़ी…
Read Moreहजारों मृत शिक्षामित्रों की आत्मशांति के लिए शिक्षामित्र संघ ने दी श्रद्धांजलि
गांधी पार्क में आयोजित सभा में उठी पुनर्नियोजन की मांग, ज्ञापन सौंपा गया मुख्यमंत्री को अयोध्या।25 जुलाई 2017-यह दिन उत्तर प्रदेश के शिक्षामित्रों के जीवन में त्रासदी बनकर आया था। माननीय सर्वोच्च न्यायालय के तकनीकी निर्णय के बाद 1.37 लाख शिक्षामित्रों का शिक्षक पद एक झटके में समाप्त कर दिया गया।इसी पीड़ा को याद करते हुए उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ ने शुक्रवार को सिविल लाइन स्थित गांधी पार्क में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। कार्यक्रम में जनपद भर से आए शिक्षामित्रों ने अपने दिवंगत साथियों की आत्मशांति के लिए कैंडल…
Read More