खुशखबरी:रामनवमी पर श्रद्धालुओं को मिलेगी हवाई दर्शन की सुविधा

 

अयोध्या।

जिलाधिकारी  नितीश कुमार ने बताया कि राम नवमी 2023 के पावन अवसर पर अयोध्या आने वाले श्रद्धालओं/पर्यटकों को अयोध्या धाम के हवाई दर्शन की भी सुबिधा उपलब्ध होगी। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम लिमिटेड एवं हेरिटेज एविएशन द्वारा रामनवमी 2023 के पावन अवसर पर अयोध्या धाम के हवाई दर्शन की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। जिसके लिए सरयू अतिथि गृह, अयोध्या के निकट स्थित हेलीपैड स्थल निर्धारित है। श्रद्धालु/पर्यटक हवाई दर्शन हेतु सरयू अतिथि गृह काउंटर से टिकट प्राप्त कर सकते हैं। जिलाधिकारी ने बताया की अयोध्या धाम के हवाई दर्शन की सुविधा दिनांक 29 मार्च 2023 से प्रारंभ होगी तथा इस हेतु प्रातः 09 बजे से सायं 06 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। श्रद्धालु/ पर्यटक अयोध्या धाम के हवाई दर्शन से संबंधित जानकारी हेतु मो.न. -9412526465 अथवा 7011410216 पर भी संपर्क कर सकते हैं।

Sameer Shahi

Related posts