भ्रष्टाचार:उप श्रमायुक्त कार्यालय में घूस लेते कर्मचारी का वीडियो वायरल

अयोध्या को लेकर जहां प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ बेहद संवेदनशील नजर आते है वही उन्ही के सरकार में काम करने वाले अधिकारी कर्मचारी अपनी भ्रष्टाचारी नीति के चलते रात दिन गरीब जनता का शोषण कर सरकार को बदनाम करने पर लगे है। ताजा मामला अयोध्या उप श्रमायुक्त कार्यालय का है जहां श्रम विभाग का एक आशुलिपिक और एक अन्य कर्मचारी किसी कार्य के बदले बिभाग में पहुंचे व्यक्ति से 15 हजार रुपये लेता नजर आ रहा है। मामले को वीडियो सोसल मीडिया पर वायरल होते ही विभाग में हड़कंप मच गया है।

 

बता दे कि केंद्र सरकार और राज्य  सरकार भ्रष्टाचार मुक्त भारत  होने का अभियान चल रही है। वही एक तरफ अयोध्या में उप श्रमायुक्त ऑफिस के कुछ कर्मचारी ने विभाग को घूसखोरी का खुलेआम अड्डा बना दिया है। जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है घूस लेते हुए आप साफ विडियो में देख सकते हैं की किस प्रकार से श्रम विभाग के कर्मचारी आम जनमानस से घूस लेते नजर आ रहे हैं। जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या को सजाने और संवारने में लगे हुए हैं। वहीं कुछ भ्रष्ट घूसखोर अधिकारियों एवं कर्मचारियों की वजह से आज अयोध्या लोकसभा  हार की वजह हो सकती है।

कर्मचारी दोषी पाए गए तो होगी कठोर कार्यवाही-प्रतिमा त्रिपाठी

जब यह मामला मीडिया के संज्ञान में आया तो मीडिया उप श्रमायुक्त ऑफिस पहुंच गई और वहां उप श्रमायुक्त प्रतिमा त्रिपाठी से मीडिया ने सवाल किया तो उन्होंने बताया कि मामला संज्ञान में आया है कमेटी गठन कर दिया गया है। और जांच करवाई जाएगी अगर जांच में कर्मचारी दोषी पाए जाते हैं तो उनके ऊपर उचित  कार्यवाही की जाएगी। अब देखने को यह रहेगा की क्या जांच निष्पक्ष होगी और दोषी कर्मचारियों पर कार्यवाही होगी या नहीं इसका इंतजार सभी को रहेगा।

Sameer Shahi

Related posts