चर्चित नेता प्रमोद सिंह के जन्मदिवस पर इस बार जनसेवा का अभूतपूर्व त्रिदिवसीय आयोजन

अयोध्या। गोसाईगंज विधानसभा के प्रमुख समाजसेवी व अपना दल (एस) के चर्चित नेता प्रमोद सिंह के जन्मदिवस पर इस बार जनसेवा का अभूतपूर्व त्रिदिवसीय आयोजन होने जा रहा है। बिना किसी संवैधानिक पद पर रहते हुए भी बीते दो दशकों से समाज सेवा के जरिए क्षेत्र की जनता के दिलों में विशेष स्थान बना चुके प्रमोद सिंह के जन्मदिवस 18 जुलाई को उनके समर्थक इस बार खास अंदाज में मनाने जा रहे हैं।
आपको बताते चलें कि यह कार्यक्रम 16 जुलाई से शुरू होकर 18 जुलाई तक चलने वाले इस सेवा पर्व की शुरुआत युवाओं के लिए कबड्डी टूर्नामेंट और पौधरोपण से होगी। वहीं 17 जुलाई को 1000 से अधिक श्रमिक बहनों द्वारा विभिन्न गांवों में पौधारोपण और जन्मदिन के सामाजिक समारोह आयोजित किए जाएंगे।इस जनसेवा अभियान का सबसे विशेष और अनोखा कार्यक्रम 18 जुलाई को आयोजित तीर्थ यात्रा होगी, जिसमें गोसाईगंज विधानसभा के 100 से अधिक बुजुर्गों, शुभचिंतकों एवं समर्थकों को उज्जैन स्थित महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन हेतु ले जाया जाएगा। यह यात्रा पूरी तरह नि:शुल्क होगी और यात्रियों का चयन पहले आओ, पहले पाओ की नीति पर होगा।
*जनसेवा का एक लंबा इतिहास*
प्रमोद सिंह का जनसेवा से जुड़ाव कोई नया नहीं है। बीते वर्षों में उनके जन्मदिन के अवसर पर आयोजित हुए कार्यक्रम अपने आप में समाज को दिशा देने वाले रहे हैं
2008 में 1000 युवाओं के साथ मेगा रक्तदान शिविर
2015 में तमसा नदी सफाई महा अभियान
2016 में गोसाईगंज स्वच्छता महा अभियान
2019 में प्रदेश का सबसे बड़ा कंबल वितरण कार्यक्रम,
2020 में 10,000 पौधारोपण कार्यक्रम,
2021 में गोसाईगंज खेल महोत्सव,
2023 में अखिल भारतीय आल्हा सम्राट चयन,2024 में अंतरराष्ट्रीय कुश्ती दंगल इन आयोजनों के चलते प्रमोद सिंह को राजनीतिक विश्लेषक गोसाईगंज का किंगमेकर तक कहने लगे हैं। 2017 और 2022 के विधानसभा चुनावों में वह अपना दल (एस)–बीजेपी गठबंधन के सबसे प्रबल दावेदारों में गिने जाते रहे हैं। क्षेत्र में युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों के बीच उनकी लोकप्रियता निर्विवाद है।इस विशेष तीर्थ यात्रा की व्यवस्थाएं संभालने हेतु व्यक्ति नियुक्त किए गए है राजेश पटेल – 798511092,पारस कसौधन-9935149989,त्रिभुवन सैनी- 9565125729आदर्श पांडेय-6306011015
गोसाईगंज की राजनीति में फिर एक बार चर्चा का केंद्र बने प्रमोद सिंह का यह सेवा पर्व निश्चित रूप से समाज में सकारात्मक ऊर्जा और नया संदेश देने वाला होगा।

Rajendra Dubey

Related posts