अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को सांसद अवधेश प्रसाद ने हरी झंडी दिखा कर किया रवाना

 

अयोध्या।शुक्रवार की मध्य रात्रि को फैजाबाद अयोध्या के सांसद अवधेश प्रसाद ने अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन से अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सपा प्रवक्ता लवलेश पांडेय ने बताया कि अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन 18 जुलाई को बिहार से चलकर दरभंगा गोमती नगर अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन शुक्रवार की रात्रि 12:30 बजे अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पहुंची। अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर फैज़ाबाद अयोध्या के सांसद अवधेश प्रसाद ने अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया इसके बाद ट्रेन को हरी झंड़ी दिखाकर अयोध्या से रवाना किया। इस दौरान मंडल रेल प्रबंधक सुनील कुमार वर्मा,सपा ज़िला अध्यक्ष पारसनाथ यादव,राघवेंद्र प्रताप सिंह अनूप, सांसद प्रतिनिधि अमित प्रसाद,राम करन यादव, वरिष्ठ सपा नेता कुंवर बहादुर सिंह,आकिब खान, सुजीत यादव, शंशाक शुक्ला, गुलाब यादव,सहित बड़ी संख्या में समाजवादी के अन्य नेता व पदाधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर सांसद अवधेश ने कहा अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन अयोध्या वासियों के लिए एक बड़ी सौगात है। अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर ठहराव होने से अयोध्या वासियों व अन्य यात्रियों को यात्रा करने में आसानी होगी।

Rajendra Dubey

Related posts