व्यापारियों की समस्याओं व संगठन विस्तार को लेकर 24 प्रस्ताव पारित, नई कार्यकारिणी की घोषणा
अयोध्या। देश की सबसे बड़ी व्यापारी संगठन अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल की दो दिवसीय केंद्रीय प्रतिनिधि मंडल की बैठक 1 और 2 अगस्त को अयोध्या के आभा होटल में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संजीव जायसवाल ने की, जबकि 21 राज्यों से पधारे प्रतिनिधियों का स्वागत उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष प्रतीक भज्जा द्वारा किया गया।
बैठक की शुरुआत भामाशाह जी और भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव जायसवाल ने इस अवसर पर संगठन की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए व्यापारियों के हित में संगठनात्मक योजनाओं पर बिंदुवार चर्चा की
रक्षाबंधन पर्व पर विशेष कार्यक्रम
जिले एवं मंडल स्तर पर व्यापारी चौपालों का आयोजन
व्यापारी संपर्क अभियान की शुरुआत
जिलों व मंडलों में शपथ ग्रहण समारोह
व्यापारियों की समस्याओं को लेकर प्रस्ताव निर्माण
इस बैठक में व्यापारी हितों से जुड़े कुल 24 प्रस्ताव पारित किए गए, जिन पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से अपनी सहमति प्रदान की।
घोषित केंद्रीय पदाधिकारी:
केंद्रीय संरक्षक: डॉ. दिनेश उपाध्याय
राष्ट्रीय अध्यक्ष: संजीव जायसवाल
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष: अतुल गुप्ता (उत्तराखंड), अनिल जायसवाल (गुजरात), अशोक नागोरी (कर्नाटक), करन सिंह यादव (दिल्ली), प्रवीण भंडारी (महाराष्ट्र)
केंद्रीय महासचिव: सतीश चंद्र (तमिलनाडु), आर्यन शुक्ला (उत्तर प्रदेश)
राष्ट्रीय संगठन महासचिव: सुरेश शर्मा
केंद्रीय प्रचार प्रमुख: अंबिका,राष्ट्रीय सचिव: डॉ. केदार, राखी जायसवाल, राम लखन विश्वकर्मा, राजकुमार
कोषाध्यक्ष: अमर सोनी
राष्ट्रीय युवा प्रभारी: हितेश कलाल
राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष: नीरज सिंह (मध्यप्रदेश)
राष्ट्रीय महिला कार्यकारिणी अध्यक्ष: रेखा पटेल (मध्यप्रदेश)
महासचिव (महिला): पूजा सिंह
उपाध्यक्ष (महिला): दिफ्ती चुफाल (उत्तराखंड), डॉ. नीतू राठौड़ (कर्नाटक), साइका मंजूर (कश्मीर)
आईटी प्रभारी: विमल पांडेय कार्यकारिणी सदस्य: महेश कुमार दर्जनों अन्य
पदाधिकारियों के नाम अंतिम रूप में तय किए जा चुके हैं, जल्द की घोषणा प्रस्तावित है।
बैठक में महंत जय राम दास महाराज एवं श्याम सुंदर दास की पावन उपस्थिति ने आयोजन को आध्यात्मिक गरिमा प्रदान की।