मया मे तिरंगा यात्रा से देशभक्ति की अलख जगी

 

मया बाजार -अयोध्या  स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा मया बाजार, अयोध्या में आजादी के महापर्व को गर्व और श्रद्धा से मनाया गया। इस मौके पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करने और देशभक्ति की भावना जागृत करने के उद्देश्य से भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।
तिरंगा यात्रा की शुरुआत द्वापर विद्या पीठ इंटर कॉलेज से की गई, जहाँ उपस्थित कार्यकर्ताओं व नेताओं ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी धर्मराज सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद सभी लोग ब्लॉक परिसर स्थित शहीद स्मृति चिन्ह पर एकत्र हुए, जहाँ माल्यार्पण कर शहीदों को नमन किया गया। तिरंगा यात्रा का समापन राम जानकी मंदिर पहुंचकर हुआ। पूरे रास्ते में राष्ट्रभक्ति के नारों से वातावरण गूंज उठा। “वंदे मातरम”, “भारत माता की जय”, जैसे गगनभेदी नारों ने स्थानीय नागरिकों को भी भावविभोर कर दिया।तिरंगा यात्रा का नेतृत्व पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल ने किया। उनके साथ अनेक प्रमुख नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें ब्लॉक प्रमुख उमेश प्रताप सिंह, दान बहादुर सिंह, अखण्ड प्रताप सिंह डिंपल, विनोद सिंह प्रमुख थे।प्रमुख सहभागियों में रहे: शत्रुघ्न मोदनवाल राम सागर गुप्ता, छट्ठू पाण्डेय,सुभाष शुक्ला,ऋषि पाण्डेय,अरविंद गुप्ता,दुर्गेश मिश्रा,राजकुमार तिवारी,उमा शंकर तिवारी,गोलू दूबे,राम अकबाल पाण्डेय,राजेन्द्र मिश्र आदि लोग शामिल हुए

Rajendra Dubey

Related posts