अयोध्या।स्वतंत्रता दिवस के मद्देनज़र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने के लिए आज अयोध्या विकास भवन से एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। मुख्य विकास अधिकारी के.के. सिंह व डीडीओ महेंद्र देव पांडेय के नेतृत्व में निकली इस यात्रा में विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने हर्षोल्लास के साथ भाग लिया और देशभक्ति का जज्बा प्रदर्शित किया।यात्रा के दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी रणविजय सिंह के नेतृत्व में समाज कल्याण विभाग के कर्मचारियों ने नशा मुक्ति का संदेश भी प्रसारित किया। लोगों से नशे से दूर रहकर स्वस्थ और सशक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने की अपील की गई। यह यात्रा विकास भवन से शुरू होकर सर्किट हाउस तक निकाली गई।