वोट चोर – गद्दी छोड़ कैंडल मार्च का आयोजन कल, कांग्रेस का केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्श
अयोध्या।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार राष्ट्रव्यापी अभियान वोट चोर -गद्दी छोड़ के तहत अयोध्या में भी कैंडल मार्च का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक्ता शीतला पाठक ने प्रेस को दी।
श्री पाठक ने बताया कि यह कैंडल मार्च कल 14 अगस्त (गुरुवार) को सायं 6:30 बजे फैजाबाद स्थित नगर निगम गेट से गांधी पार्क तक निकाला जाएगा। इस शांतिपूर्ण प्रदर्शन का उद्देश्य लोकतंत्र की रक्षा और हालिया राजनीतिक घटनाक्रम के विरोध में जनजागरण करना है।
इस आयोजन को सफल बनाने हेतु जिला कांग्रेस अध्यक्ष चेतनारायण सिंह एवं महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने जिले एवं महानगर के समस्त कांग्रेसजन, फ्रंटल संगठनों के अध्यक्ष एवं सदस्यों, पीसीसी एवं एआईसीसी सदस्यों से ससम्मान भागीदारी की अपील की है।