जारही में निकली देशभक्ति झांकी, ब्रह्मास्त्र मिसाइल बनी आकर्षण का केंद्र बच्चों की तिरंगा यात्रा में दिखी सैन्य शक्ति और वैज्ञानिक उन्नति की झलक

 

मया बाजार-अयोध्या।स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कंपोजिट विद्यालय जारही के बच्चों द्वारा निकाली गई देशभक्ति झांकी ने लोगों का दिल जीत लिया। इस झांकी की खास बात रही बच्चों द्वारा प्रस्तुत ‘ब्रह्मास्त्र मिसाइल’, जो न केवल बच्चों की रचनात्मकता का प्रतीक बनी, बल्कि देश की सैन्य शक्ति और वैज्ञानिक प्रगति को भी सजीव रूप में दर्शाया।
झांकी के माध्यम से बच्चों ने भारतीय सेना की ताकत, अंतरिक्ष विज्ञान, और आत्मनिर्भर भारत की थीम को प्रस्तुत कर देशभक्ति की भावना को नए रूप में जीवंत कर दिया। गांव की गलियों से गुजरती तिरंगा यात्रा ने पूरे क्षेत्र को देशप्रेम के रंग में रंग दिया।
इस तिरंगा यात्रा का नेतृत्व खंड विकास अधिकारी (BDO) विकास कुमार मिश्रा, प्रधान अखिलेश सिंह सोनू और प्रधानाध्यापक अर्चना चतुर्वेदी ने किया। यात्रा में विद्यालय के शिक्षक सारिका राय, दीप कुमार, शर्मीला, राजेश कुमार, किरण यादव समेत अन्य स्टाफ ने अहम भूमिका निभाई।
तिरंगा यात्रा में गांव के सम्मानित नागरिकों राम बहाल चौहान, राम कुमार चौहान, सुभाष शुक्ला (प्रधान), शिक्षक अनिल पाण्डेय, अनुज सिंह और ग्रामीणों में राजू सैनी, बीरबल चौहान, अजीत तिवारी, जिम्मी खां, उमेश सिंह, अंशू यादव, भरत गुप्ता, विपिन सिंह, रिंकू सिंह, अरविंद तिवारी सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

Rajendra Dubey

Related posts