राजस्व निरीक्षक संघ, अयोध्या की नई कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित

अयोध्या। तहसील सदर के सभागार में उत्तर प्रदेश राजस्व निरीक्षक संघ, शाखा जनपद अयोध्या का निर्वाचन सम्पन्न हुआ। प्रान्तीय कार्यकारिणी के निर्देशानुसार आयोजित इस निर्वाचन में सभी पदों पर सर्वसम्मति से प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए। निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई।
नवगठित कार्यकारिणी में निर्वाचित पदाधिकारी इस प्रकार हैं जय नारायण तिवारी जिलाध्यक्ष, रामसुरेश शर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, शोभाराम यादव ,कनिष्ठ उपाध्यक्ष, बृजनाथ द्विवेदी जिलामंत्री, जितेन्द्र कुमार विश्वकर्मा उपमंत्री, अब्दुल हक अंसारी कोषाध्यक्ष, जिलेदार यादव आडिटर
निर्वाचन अधिकारियों में सुनील कुमार शुक्ला, राजेश श्रीवास्तव के देखरेख में सम्पन्न इस निर्वाचन की जानकारी प्रान्तीय कार्यकारिणी, मण्डलायुक्त अयोध्या मण्डल, जिलाधिकारी अयोध्या  समस्त उपजिलाधिकारियों को सादर प्रेषित की गई है।
इस अवसर पर उपस्थित सभी सदस्यों ने नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं एवं संघ की गरिमा और दायित्वों के निर्वहन हेतु पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

Sameer Shahi

Related posts