अयोध्या।
अवध कल्याण परिषद के तत्वाधान में गुरुवार को नाका सब्जी मंडी गेट पर सामूहिक दुखदुरिया कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। सामूहिक दुखदुरिया का आयोजन अवध कल्याण परिषद की महिला टीम द्वारा किया गया।
मातृशक्ति बहुत बड़ी शक्ति है। संस्था के अध्यक्ष जय शंकर तिवारी ने कहा कि जब पुरुष और माताएं मिलकर चतुर्भुजी हाथों से कोई काम करते हैं तो निश्चित मनोकामना पूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि जहां नारियों की पूजा एवं सम्मान होता है वहां देवताओं का वास होता है।
संस्था के उपाध्यक्ष आकाश गुप्ता ने कहा कि मातृ शक्तियों का सामूहिक दुरदुरिया अनुष्ठान समूचे समाज व क्षेत्र लिए निश्चित ही कल्याणकारी साबित होगा। ऐसे धार्मिक अनुष्ठान सामूहिकता एवं भारतीय संस्कृति को जागृत करते हैं।
जिसमें मुख्य रुप से महिला मंडल की पूनम तिवारी अंकिता गुप्ता,अर्चना गुप्ता, नेहा गुप्ता, रितु यादव के साथ सैकड़ो महिलायें शामिल रही।अवध कल्याण परिषद के अध्यक्ष जयशंकर तिवारी और उपाध्यक्ष आकाश कुमार और विक्की गुप्ता ऋषि सिंह भीम मिश्रा संतोष गुप्ता महेश गुप्ता विनय गुप्ता सभी सदस्य मौजूद रहे।