विद्युत कर्मचारी बड़ी संख्या में लखनऊ पहुंचकर महाधिवेशन को बनाये सफल-पंकज कुमार सेठ

 

अयोध्या।
विद्युत कर्मचारी मोर्चा संगठन का दो दिवसीय 43वां वार्षिक महाअधिवेशन राजधानी लखनऊ के रवींद्रालय प्रेक्षागृह में आयोजित किया गया है। जिसकी जानकारी देते हुए अयोध्या जोन के जोनल अध्यक्ष पंकज कुमार सेठ ने सभी विद्युत कर्मचारियों को भारी से भारी संख्या में लखनऊ पहुंचकर महाधिवेशन को सफल बनाने की अपील की गई है।

अयोध्या जोन के जोनल अध्यक्ष पंकज कुमार सेठ ने बताया कि महाअधिवेशन में विजली सुधार और कर्मचारियों के समस्याओं के समाधान को लेकर क्रांति की घोषणा की जाएगी। भ्रष्टाचार एंव अन्य अनियमितताओं को समाप्त कर निजीकरण का प्रस्ताव वापल लेने, पुरानी पेंशन बहाली, कर्मचारियों को 22बी का लाभ देने, कर्मचारियों की पदोन्नति, चिकित्सा प्रतिपूर्ति और आयकर की कटौती बंद करने, समयबद्ध वेतन की पुरानी व्यवस्था बहाल करने समेत 12 बिन्दुओं को रखा जाएगा।

Sameer Shahi

Related posts