अयोध्या।रेलवे विभाग में भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाना एक सहायक लोको पायलट को भारी पड़ गया। आरोप है कि शिकायत के बाद से उन्हें विभागीय उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा है। इसी के विरोध में सहायक लोको पायलट संजय कुमार यादव ने अपनी पत्नी के साथ अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन परिसर में बीते छह दिनों से धरना शुरू कर दिया है।धरना 15 जुलाई से प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक जारी है। बुधवार को संजय कुमार यादव स्टेशन परिसर में अपनी पत्नी संग बैठ गए।…
Read MoreCategory: अयोध्या
पूर्व सीएम कल्याण सिंह की पुण्यतिथि 21 अगस्त को अयोध्या में, आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू
कार्यक्रम स्थल तय करने अयोध्या पहुंचे सांसद राजवीर सिंह, भाजपा कार्यकर्ताओं से ली जानकारी अयोध्या। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राम मंदिर आंदोलन के नायक स्व. कल्याण सिंह की चतुर्थ पुण्यतिथि 21 अगस्त को अयोध्या में श्रद्धांजलि सभा के रूप में मनाई जाएगी। इस अवसर पर प्रदेश के कई प्रमुख नेताओं और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रहने की संभावना है। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री के पुत्र और पूर्व सांसद राजवीर सिंह शनिवार को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने सर्किट हाउस में भाजपा नेताओं से मुलाकात की और…
Read Moreविधायक ने किया सदर तहसील परिसर का निरीक्षण
अयोध्या। तहसील सदर में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने जनशिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। समाधान दिवस शुरू होने से पहले विधायक ने तहसील परिसर का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों संग विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने समाधान दिवस के लिए बनाए गए रजिस्ट्रेशन काउंटर पर पहुंचकर शिकायत पंजीकरण की प्रक्रिया की जानकारी ली और वहां उपस्थित कर्मियों से आवश्यक दस्तावेजों की उपलब्धता और लोगों की सुविधा को लेकर सवाल किए। निरीक्षण के दौरान…
Read Moreमहिलाओं ने घर परिवार के साथ निभाई सामाजिक जिम्मेदारी – डा ममता पाण्डेय
– वन करोड़ सेल्फी विथ लाभार्थी अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का किया गया सम्मान अयोध्या। बंगाल में हो रहे महिला अपराधों पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष व राज्य सभा सांसद गीता शाक्य ने कहा कि बेटियों के लिए सीएम ममता बनर्जी का ममत्व नही जागता है। वे केवल सत्ता प्राप्त करने के लिए राजनीति करती हैं। शनिवार को अयोध्या हाइवे के एक होटल में आयोजित वन करोड़ सेल्फी विथ लाभार्थी में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं के सम्मान समारोह में शिरकत करने अयोध्या पहुंची…
Read Moreअमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को सांसद अवधेश प्रसाद ने हरी झंडी दिखा कर किया रवाना
अयोध्या।शुक्रवार की मध्य रात्रि को फैजाबाद अयोध्या के सांसद अवधेश प्रसाद ने अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन से अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सपा प्रवक्ता लवलेश पांडेय ने बताया कि अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन 18 जुलाई को बिहार से चलकर दरभंगा गोमती नगर अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन शुक्रवार की रात्रि 12:30 बजे अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पहुंची। अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर फैज़ाबाद अयोध्या के सांसद अवधेश प्रसाद ने अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया इसके बाद ट्रेन को हरी झंड़ी…
Read Moreहर नागरिक को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभानी होगी: सौमित्र मिश्रा
अयोध्या।पहले देश, फिर समाज, परिवार और फिर अपनी बारी,इसी मूल मंत्र के साथ राष्ट्र जागरूकता को समर्पित एक विशेष अभियान राष्ट्र के नाम की औपचारिक घोषणा प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान की गई। इस अभियान का उद्देश्य नागरिकों को उनके कर्तव्यों की ओर जागरूक करते हुए देश के सांस्कृतिक, सामाजिक और नैतिक मूल्यों को संरक्षित करना है।संयोजक सौमित्र मिश्रा ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण कोई सरकारी योजना नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है। जब हम राष्ट्र को प्राथमिकता देंगे,…
Read More26 तारीख का पीडीए महासम्मेलन साबित होगा मील का पत्थर -अवधेश प्रसाद 26 जुलाई को रामनगरी अयोध्या में होगा
26 जुलाई को रामनगरी अयोध्या के फॉर एवर लॉन में समाजवादी पार्टी द्वारा प्रस्तावित पीडीए महासम्मेलन को सफल बनाने के लिए गुरुवार को बीकापुर विधानसभा के हीरा मैरिज लॉन मसौधा में तैयारी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के शिरकत करने पहुंचे सांसद अवधेश प्रसाद ने ने कहा कि 26 जुलाई को रामनगरी अयोध्या के फॉर एवर लॉन में ऐतिहासिक पीडीए महासम्मेलन होगा। पीडीए महासम्मेलन में जनपद के हजारों लोग संविधान स्तम्भ मान की शपथ लेंगे। संविधान स्तंभ मान दिवस के दिन रामनगरी अयोध्या से पीडीए…
Read Moreस्वच्छता रैंकिंग में अयोध्या की लंबी छलांग, 28वें पायदान पर पहुंचा
महापौर एवं नगर आयुक्त ने की स्वछता टीम की सराहना अयोध्या। स्वच्छ भारत मिशन 2024- 25 के सर्वे में पूरे देश में 28 वीं रैंक हासिल कर अयोध्या ने स्वच्छता के पैमाने पर पूरे देश में लंबी छलांग लगाई है। वर्ष 2023-24 में अयोध्या रैंकिंग के मामले में 100वें पायदान पर था। स्वच्छ भारत मिशन की इस उपलब्धि पर महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी एवं नगर आयुक्त श्री जयेंद्र कुमार ने मिशन से जुड़ी टीम की सराहना की है। अयोध्या नगर निगम ने लगातार चार वर्षो से स्वच्छता के पैमाने पर…
Read Moreसंविधान की रक्षा के लिए पीडीए के लोगों को होना पड़ेगा एकजुट -अवधेश प्रसाद
संविधान की रक्षा के लिए पीडीए के लोगों को होना पड़ेगा एकजुट -अवधेश प्रसा अयोध्या।बुधवार को मिल्कीपुर विधानसभा के दद्दन प्रसाद इंटर कॉलेज रनापुर में समाजवादी पार्टी द्वारा पीडीए पंचायत और पीडीए महासम्मेलन की तैयारी बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने पहुंचे इलाकाई सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान को खत्म करना चाहती है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बार-बार अपने बयानों में संविधान से समाजवाद और धर्मनिरपेक्ष शब्द…
Read More