स्वतंत्रता दिवस एवं जन्माष्टमी के मद्देनज़र खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, 12 नमूने जांच हेतु भेजे गए

  अयोध्या।स्वतंत्रता दिवस एवं जन्माष्टमी पर्व पर आमजन को सुरक्षित खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराए जाने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा आज विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। सहायक आयुक्त (खाद्य) मानिक चन्द्र सिंह के निर्देशन में दो सचल दलों ने विभिन्न स्थानों से कुल 12 खाद्य सामग्री के नमूने संग्रहित किए। प्रथम दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजय कुमार सोनी, जयदीप मौर्य, विवेक कुमार मौर्य एवं श्रीमती सुमित चौधरी शामिल रहे। इस दल ने गुड्डू बूंदी वाला से बेसन, बूंदी दाना और रिफाइंड सोयाबीन ऑयल के नमूने…

Read More

सीडीओ के नेतृत्व में अयोध्या में निकली तिरंगा यात्रा,समाज कल्याण विभाग ने दिया नशा मुक्ति का संदेश

  अयोध्या।स्वतंत्रता दिवस के मद्देनज़र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने के लिए आज अयोध्या विकास भवन से एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। मुख्य विकास अधिकारी के.के. सिंह व डीडीओ महेंद्र देव पांडेय के नेतृत्व में निकली इस यात्रा में विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने हर्षोल्लास के साथ भाग लिया और देशभक्ति का जज्बा प्रदर्शित किया।यात्रा के दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी रणविजय सिंह के नेतृत्व में समाज कल्याण विभाग के कर्मचारियों ने नशा मुक्ति का संदेश भी…

Read More

हर घर तिरंगा अभियान के तहत अयोध्या पुलिस ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, गूंजा देशभक्ति का संदेश

अयोध्या।हमारी शान है तिरंगा- हमारी पहचान है तिरंगा के संदेश के साथ अयोध्या जनपद में हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन तक पहुँचाने के लिए भव्य तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया गया। एसएसपी डॉ0 गौरव ग्रोवर के निर्देशन में जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्र में जनसहभागिता के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। इस यात्रा के माध्यम से न केवल राष्ट्रीय ध्वज की महत्ता को रेखांकित किया गया, बल्कि देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश भी जनमानस तक पहुँचाया गया। तिरंगा यात्रा के दौरान उपस्थित लोगों में…

Read More

वरिष्ठ पत्रकार राघवेन्द्र शुक्ला का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया साथियों ने केक काटकर दी शुभकामनाएं,

  अयोध्या। वरिष्ठ पत्रकार राघवेन्द्र शुक्ला का जन्मदिन मंगलवार को हर्षोल्लास एवं गर्मजोशी के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अयोध्या के तमाम पत्रकार साथियों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कीकार्यक्रम में पत्रकार आकाश गुप्ता, समीर शाही, बीएस लाठी, अनिल निषाद, आशुतोष पाठक, करन प्रजापति, सुमित यादव, राजेन्द्र कुमार दूबे (राजू), अपूर्व पाठक, उमंग पांडेय, नीरज सिंह, राहुल सिंह सहित कई साथी मौजूद रहे। इस अवसर पर बीएस लाठी ने कहा, राघवेन्द्र जी ने हमेशा पत्रकारिता में उच्च मानकों को कायम रखा है।…

Read More

तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन, देशभक्ति से सराबोर हुआ माहौल

बिल्हार घाट तिराहे से निकाली गई यात्रा, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल अयोध्या। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर अयोध्या मंडल के बिल्हार घाट तिराहे से भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा का नेतृत्व अयोध्या विधायक प्रतिनिधि अमल गुप्ता ने किया, उनके साथ पूर्व जिला पंचायत सदस्य शंभूनाथ सिंह ‘दीपू’ भी मौजूद रहे। तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। देशभक्ति के नारों और झंडों के साथ निकली इस यात्रा ने जनमानस में देशप्रेम की भावना को और अधिक…

Read More

सीएचसी रुदौली में एक दिन में 10 सिजेरियन ऑपरेशन, रचा स्वास्थ्य सेवा में इतिहास

  अयोध्या। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रुदौली ने सोमवार को स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए एक ही दिन में 10 सिजेरियन ऑपरेशन कर सफलता की मिसाल पेश की। इस उपलब्धि ने न केवल रुदौली, बल्कि जिले भर में चिकित्सा व्यवस्था की सक्षमता को दर्शाया है। स्वास्थ्य केंद्र की चिकित्सा अधीक्षक डा. अपर्णा कोहली के नेतृत्व में सर्जन डा. गुंजन यादव एवं निश्चेतक डा. धर्मेंद्र की टीम ने यह असाधारण कार्य संपन्न किया। सूत्रों के अनुसार, सभी प्रसूताएं एवं नवजात पूर्णतः स्वस्थ हैं। डा. कोहली ने…

Read More

पूर्व सैनिकों के हवाले होगा शहीद स्मारक: महापौर

  वीर नारी शीला पांडेय समेत 10 पूर्व सैनिकों का सम्मान अयोध्या। अगस्त क्रांति के मौके पर पूर्व सैनिकों से संवाद कार्यक्रम में महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने वादा किया कि शहीद शशांक तिवारी के स्वजन की सहमति के आधार पर उनकी प्रतिमा स्थापित कराई जाएगी। घर के आसपास की सड़कों का भी निर्माण कराया जाएगा। महापौर ने भरोसा दिलाया कि देवकाली अंडरपास का नामकरण जगदंबा प्रसाद पांडेय के नाम पर करने का प्रस्ताव बोर्ड की बैठक में पास कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि सैनिकों की मांग के अनुरूप अयोध्या…

Read More

मया मे तिरंगा यात्रा से देशभक्ति की अलख जगी

  मया बाजार -अयोध्या  स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा मया बाजार, अयोध्या में आजादी के महापर्व को गर्व और श्रद्धा से मनाया गया। इस मौके पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करने और देशभक्ति की भावना जागृत करने के उद्देश्य से भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा की शुरुआत द्वापर विद्या पीठ इंटर कॉलेज से की गई, जहाँ उपस्थित कार्यकर्ताओं व नेताओं ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी धर्मराज सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद सभी लोग ब्लॉक…

Read More

हाल ये सौ सैय्या संयुक्त चिकित्सालय कुमारगंज पैथोलॉजिस्ट के सहारे चल रही अस्पताल की आपातकालीन सेवा

एक दर्जन से अधिक डॉक्टरों की अस्पताल में तैनाती के बावजूद भी पैथोलॉजिस्ट की लगा दी जाती है इमरजेंसी ड्यूटी अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से चौपट मिल्कीपुर -अयोध्या।मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र की सीमा पर स्थित 100 सैय्या संयुक्त चिकित्सालय कुमारगंज में चिकित्सा व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो चुकी है। अस्पताल की इमरजेंसी सेवाएं विगत 6 माह से पैथोलॉजिस्ट के सहारे चल रही है अस्पताल प्रशासन की नजर में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए बना नियम कानून कोई मायने नहीं रखता है। बताते चलें कि जिले में पिछड़े क्षेत्र…

Read More

एसडीएम विकास धर दूबे ने पार्क निर्माण कार्य का किया औचक निरीक्षण

गुणवत्ता और कार्यशैली पर सवाल, संबंधित ईओ को लगाई जमकर फटकार अयोध्या ।मां कामाख्या नगर पंचायत में बन रहे पार्क के निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर एसडीएम ने कड़ा रुख अपनाया है। सोमवार को एसडीएम विकास धर दूबे ने क्षेत्राधिकारी आशीष निगम के साथ पार्क निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माण सामग्री की गुणवत्ता और कार्यशैली पर असंतोष जताते हुए उन्होंने मौके पर ही संबंधित ईओ को जमकर फटकार लगाई।एसडीएम ने निर्माण कार्य में अनियमितता पाए जाने पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, बाबू! ऐसे नहीं…

Read More