फ्लड जोन एरिया में जारी रहेगी अवैध प्लॉटिंगों के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्यवाही-सचिव एडीए

  अयोध्या।माझा जमथरा फ्लड जोन एरिया क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंगों के ध्वस्तीकरण का अभियान अनवरत जारी रहेगा। फ्लड जोन एरिया में प्लाटिंग कर भोले भाले लोगो को फंसा कर उनकी गाढ़ी कमाई हड़पने वाले अवैध प्रोपर्टी डीलरों के खिलाफ अयोध्या विकास प्राधिकरण एंटी भूमाफिया कानून के तहत एफआईआर करायेगा । फ्लड जोन एरिया में प्राधिकरण ने 1983 से लेकर आज तक कोई नक्शा ही नही पास किया है क्योंकि वहां निर्माण ही प्रतिबंधित है ऐसे में वहां बने मकान प्राधिकरण के नियमो के खिलाफ है जिनके विरुद्ध कार्यवाही करना हमारी…

Read More

सांसद लल्लू सिंह ने भू-माफियाओं के खिलाफ खोला मोर्चा

  अयोध्या । भू माफियाओं के खिलाफ सांसद लल्लू सिंह ने मोर्चा खोल दिया है। सांसद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर अयोध्या में जमथरा से गोलाघाट तक भूमाफियाओं की ओर से नजूल तथा सरयू नदी की डूब क्षेत्र (दरिया बुर्ज) की जमीन में किए गए अवैध कब्जों की जांच कराने की मांग की है। सांसद की ओर से मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि भू – माफियाओं का ऐसा दबदबा है कि पूर्व में सम्बन्धित तात्कालिक अधिकारियों / कर्मचारियों के साथ मिलकर नजूल तथा…

Read More

दो हिन्दू छात्रों को धार्मिक चर्चा पड़ी भारी, प्रबंधक ने विद्यालय से निकाला

  अयोध्या। सोहावल क्षेत्र में 2 छात्रों का नाम काटने को लेकर एक बड़ा मामला प्रकाश में आया है। जहां पढ़ाई छोड़ कर छात्रों से धार्मिक बातों पर बहस बाजी करना अयोध्या के एक स्कूल के 2 छात्र को भारी पड़ गया।जिसमे स्‍कूल प्रशासन ने दोनों छात्रों पर धार्मिक उन्माद फैलाने का आरोप लगाते हुए उनका नाम काट दिया गया है।जब छात्रों ने प्रधानाचार्य सहित स्‍कूल के प्रबंधक से इस बात की शिकायत की। तो मामला गंभीर होता देख प्रबंधक ने दोनों छात्रों को टीसी जारी कर अपनी सफाई मीडिया…

Read More

माझा जमथरा:प्रशासनिक कार्यवाही से कांप रहा भूमाफिया गिरोह

  अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर से महज चंद दूरी पर स्तिथि माझा जमथरा की हजारो एकड़ बेशकीमती जमीन को सफेदपोश भू माफियाओं द्वारा भ्रष्ट सहायक अभिलेख अधिकारी व राजस्व विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से जमीनों को भोले भाले लोगो को बेंचकर सैकड़ो करोड़ रुपए लूटने की खबर मीडिया में आते ही शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्यवाही को अंजाम देते हुए उक्त ग्रीन लैंड फ्लड जोन एरिया में बनी प्लॉटिंगों को ध्वस्त कर कानून का राज कायम होने का स्पष्ट सन्देश दे दिया। गौरतलब हो कि…

Read More

अयोध्या: मणि पर्वत के मेले के साथ अयोध्या का सावन झूला मेला हुआ प्रारम्भ , मनमोहक पालकियों पर निकाली गई प्रभु के विग्रहों की शोभा यात्रा

कुँवर समीर शाही अयोध्या। रामनगरी का प्रसिद्ध सावन झूला मेला रविवार को मणि पर्वत के मेले के साथ प्रारंभ हुआ। रामनगरी के प्रसिद्ध सावन झूला मेले का रविवार से आगाज हो गया। मणिपर्वत पर झूलनोत्सव के साथ लगभग 7 हजार मंदिरों में विराजमान भगवान के विग्रहों को झूले पर प्रतिष्ठित कर दिया गया है। अब पखवारे भर तक झूलनोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ चलता रहेगा। गाजे-बाजे व जय श्रीराम के उद्घोष के बीच भगवान श्री राम-सीता, लक्ष्मण व हनुमान की मनमोहक पालकियों व रथों पर यात्रा निकाली गई, जो कि…

Read More

पुण्यतिथि पर विशेष :श्रीराम मंदिर आंदोलन के पुरोधा वर्ष 2002 में जिनकी एक घोषणा से हिल गयी थी दिल्ली की सरकार

  कुँवर समीर शाही राम मन्दिर आंदोलन के महानायक महंत परमहंस रामचंद्र दास की तपोस्थली दिगंबर अखाड़ा में रविवार को प्रदेश के यसस्वी मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी जी श्रीराम मंदिर निर्माण आंदोलन के शलाका पुरुष प्रतिवाद भयंकर स्वामी श्री रामचंद्र परमहंस की पुण्यतिथि पर आयोजित समारोह में शामिल होंगे। गौरतलब हो कि श्री राम मन्दिर आंदोलन के महानायक परमहंस महाराज श्रीराम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष थे। उन्होंने सन 1949 से रामजन्म भूमि आंदोलन में सक्रिय भागीदारी की तथा 1975 से उन्होंने दिगम्बर अखाड़े के महंत का पद संभाला। वे न केवल…

Read More

पूजा वाला घी: 23 ₹ किलो की लागत आती है इस देसी घी को बनाने में

  न्यूज़ ब्लास्ट। अगर शुद्ध घी खाया जाए तो ये हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। घी खाने से हमारा शरीर हेल्दी रहता है, साथ ही इससे शरीर डिटॉक्सीफाई भी होता है। घी में गुड कोलेस्ट्रॉल पाया जाता है, जो दिल के लिए काफी अच्छा होता है।आजकल बाजार में कई कंपनियां घी बेच रही हैं और सभी शुद्ध घी बेचने का दावा कर रही हैं। लेकिन क्या जो बाजार में मिलने वाला घी हम खा रहे हैं, वो वाकई शुद्ध है? या मिलावटी को पहचानने के क्या तरीके…

Read More

माझा जमथरा: गौरापट्टी की अवैध प्लॉटिंगों पर गरजा प्राधिकरण का बुलडोजर

प्राधिकरण की कार्यवाही से अवैध प्लाटिंग करने वालो में मचा हड़कंप अयोध्या। जमीनों के अवैध क्रय विक्रय को लेकर सुर्खियों में बने रहने वाले डूब क्षेत्र माझा जमथरा में गुरुवार को अयोध्या विकास प्राधिकरण का अवैध प्लॉटिंगों पर बुलडोजर गरजा तो शहर के नामी गिरामी प्रॉपर्टी डीलरों सहित क्रेताओं में हड़कम्प मच गया। चकबन्दी प्रक्रिया में अभी तक शामिल न हो पाने के कारण प्रॉपर्टी डीलरों सहित राजस्व विभाग के अफसरों ने माझा क्षेत्र की बेशकीमती अरबो की जमीनों को व्यक्तिगत लाभ के लिए कामधेनु बना लिया है। बता दे…

Read More

अद्भुत:हनुमान जी ने बिहारी बाबा को सपने में दी थी “रामनामी वृक्ष” के बारे जानकारी

  अयोध्या। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की जन्मस्थली अयोध्या की शास्त्रीय सीमा के भीतर गांव तकपुरा के निरंकार का पुरवा में गांव के बाहर स्थित ‘रामनामी वृक्ष’ लोगों में श्रद्धा और आस्था का केंद्र बना हुआ है। यहां दूर-दराज से लोग इस वृक्ष की पूजा करने आते हैं। हर साल यहां अमावस्या पर यहां मेले का आयोजन होता है। मान्यता है कि जब राम वनवास गए थे और राम के अनन्य सेवक हनुमान लक्ष्मण मूर्छा के समय संजीवनी बूटी लेकर इधर से गुजर रहे थे। राज्य पर खतरे की आशंका…

Read More

अयोध्या की शिक्षिका हत्याकांड में असंतुष्ट परिजनों से पूर्व सांसद धनञ्जय सिंह ने की मुलाकात

अयोध्या की शिक्षिका सुप्रिया वर्मा हत्याकांड मामले में पुलिस के खुलासे को लेकर पूर्वांचल के बाहुबली नेता व पूर्व सांसद धनंजय सिंह व जदयू के प्रदेश अध्यक्ष अनूप पटेल ने उनके परिजनों से आज मुलाकात की। अयोध्या कोतवाली के श्रीराम पुरम कॉलोनी पहुंचे पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने परिजनों को आश्वासन दिया कि उनको न्याय दिलाया जाएगा।परिजनों से मुलाकात करने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने कहा कि परिजन पुलिस के खुलासे से संतुष्ट हैं लेकिन जिस तरह से खुलासा किया है उससे कुछ…

Read More