अयोध्या।
अयोध्या की रामलीला के अध्यक्ष सुभाष मलिक (बॉबी) ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को अयोध्या की रामलीला की जानकारी दी। इस साल अयोध्या की रामलीला का आयोजन 25 सितंबर से 5 अक्टूबर को अयोध्या में होने जा रहा है।
उन्होंने डिप्टी सीएम को जानकारी दिया कि अयोध्या की रामलीला में भगवान राम की भूमिका राहुल भूचर कर रहे हैं, जिसकी घोषणा पहले ही की जा चुकी है। सांसद रवि किशन राम भक्त केवट की भूमिका में सांसद मनोज तिवारी परशुराम की भूमिका और विंदु दारा सिंह भगवान हनुमान की भूमिका में दिखेंगे। वही शहबाज़ खान रावण की भूमिका और उपासना सिंह कैकेयी की भूमिका में दिखेंगी।
इस बार राजा जनक की भूमिका में जाने माने अभिनेता गजेंद्र चौहान तो नारद मुनि का किरदार अभिनेता गुफी पेंटल निभाएंगे। वहीं राजा दशरथ की भूमिका जाने माने अभिनेता गिरजा शंकर निभाते हुए दिखाई देंगे। रामलीला को पूरे देश व विदेश तक दिखाने का कार्य ज़ोरों से चल रहा है।