डीएम ने किया पूरा ब्लॉक का निरीक्षण, सफाई और मेंटेनेंस से दिखे संतुष्ट

अयोध्या। जिले के पूरा ब्लॉक में जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने अचानक निरीक्षण किया। उनके साथ नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, एसडीएम सदर विकास दुबे और ब्लॉक प्रमुख संघ के अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह भी मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ब्लॉक परिसर में विभिन्न कार्यालयों और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ब्लॉक परिसर की साफ-सफाई और मेंटेनेंस की बेहतरीन व्यवस्था देखकर बेहद खुश नजर आए। उन्होंने पूरा ब्लॉक प्रमुख और ब्लॉक प्रमुख संघ के अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह की सराहना करते हुए कहा कि ब्लॉक स्तर पर इस तरह की उत्कृष्ट व्यवस्थाएं पूरे जिले के लिए प्रेरणादायक हैं।

जिलाधिकारी ने विशेष रूप से सफाई और रखरखाव की तारीफ की, जो ब्लॉक परिसर को साफ-सुथरा और व्यवस्थित बनाए रखने में मददगार साबित हो रही है। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को इस व्यवस्था को बनाए रखने और और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता और एसडीएम सदर विकास दुबे ने भी ब्लॉक प्रमुख संघ अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह की मेहनत और नेतृत्व की सराहना की।

Sameer Shahi

Related posts