अयोध्या

स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण के लिए पौधरोपण जरूरी- शिवेंद्र सिंह

 

अयोध्या।प्रमुख संघ के जिला अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह ने शनिवार को पूरा ब्लॉक परिसर में बृहद वृक्षारोपण किया। कहा कि स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण के लिए पौधरोपण जरूरी है ताकि हमारी भावी पीढ़ियां सांस ले सके।प्रमुख संघ के जिला अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह ने कहा कि बदलते मौसम, बढ़ते तापमान और प्राकृतिक आपदाओं के पीछे वनों की कटाई और हरियाली की कमी बड़ी वजह है। अब समय आ गया है कि हर नागरिक अपनी जिम्मेदारी समझते हुए पौधरोपण को जनांदोलन बनाए। श्री सिंह ने मौजूद लोगों से आह्वान किया कि वे कम से कम एक-एक पौधा अवश्य लगाएं और उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी निभाएं। श्री सिंह ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का अधार है जब तक पृथ्वी पर वृक्ष हैं मनुष्य का जीवन सुरक्षित है। क्योंकि हमारे जीवन के लिए सबसे ज्यादा जरूरी ऑक्सीजन होता है और यह ऑक्सीजन हमको वृक्षों से प्राप्त होता हैं। इस दौरान खंड विकास अधिकारी अनुराग सिंह, राष्ट्रीय स्वयं संघ के जिला प्रचारक , मंडल अध्यक्ष भाजपा कपिल देव वर्मा, प्रधान संघ के अध्यक्ष अभिषेक सूर्यवंशी अंकुर, पहलाद वर्मा प्रधान, तमाम बीडीसी व प्रधान मौजूद रहे।

Rajendra Dubey

Related Articles

Back to top button