अयोध्याउत्तर प्रदेश

चार वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर जिला पंचायत सदस्य राजा मान सिंह ने की प्रेस वार्ता, जनता को समर्पित किए विकास कार्य

हमेशा जनता की सेवा के लिए तत्पर रहे हैं और रहेंगे

अयोध्या। समाजवादी पार्टी के युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव एवं मसौधा द्वितीय से जिला पंचायत सदस्य राजा मान सिंह ने अपने चार वर्षों के कार्यकाल पूर्ण होने पर क्षेत्रीय पत्रकारों के समक्ष प्रेस वार्ता की। इस अवसर पर उन्होंने अपने जिला पंचायत क्षेत्र की 24 ग्राम सभाओं में कराए गए विकास कार्यों की विस्तार से जानकारी दी और क्षेत्र की जनता के प्रति आभार जताया।
राजा मान सिंह ने कहा, यह चार साल मेरे लिए सेवा, समर्पण और विकास के रहे हैं। हमने किसी भी प्रकार के भेदभाव के बिना क्षेत्र के सभी ग्रामों में सड़कों, नालियों, खड़ंजा, स्ट्रीट लाइट व सोलर लाइट जैसी मूलभूत सुविधाओं का विस्तार कराया। कैल, पारा, अमौना, छत्तीरवा, दौलतपुर, सरियावा समेत अन्य ग्रामों में 12 से अधिक सड़कों का निर्माण कराया गया। यह कार्य केवल विकास नहीं, जनसेवा का हिस्सा है।
उन्होंने कहा कि वे हमेशा जनता की सेवा के लिए तत्पर रहे हैं और रहेंगे। “जनता ही मेरा परिवार है और उनकी सेवा करना मेरा धर्म, उन्होंने कहा।
प्रेस वार्ता के दौरान राजा मान सिंह ने राम मंदिर निर्माण को ऐतिहासिक क्षण बताते हुए कहा, “500 वर्षों के बाद रामलला अपने टेंट से निकलकर भव्य मंदिर में विराजमान हुए हैं। यह अयोध्यावासियों के लिए गौरव की बात है। प्रभु श्रीराम के आशीर्वाद से समाजवादी पार्टी को अयोध्या से लोकसभा में विजय मिली। यह जीत जनता के विश्वास की जीत है।
राजा मान सिंह ने यह भी कहा कि उनकी 2027 की विधानसभा चुनावों को लेकर बीकापुर से तैयारी चल रही है। “अगर पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा टिकट दिया गया, तो मैं पूरी शक्ति से चुनाव लड़ूंगा। और यदि पार्टी किसी अन्य को मैदान में उतारती है, तो पूरा समर्थन भी दिया जाएगा।

Rajendra Dubey

Related Articles

Back to top button