63 बटालियन द्वारा आयोजित “प्लास्टिक का प्रयोग ना करें” विषयक कार्यशाला का हुआ आयोजन

 

 

 

63 बटालियन सीआरपीएफ के मुख्यालय प्रांगण नवीन मंडी छोटेलाल,कमांडेंट 63 बटालियन की अध्यक्षता में प्लास्टिक का प्रयोग ना करने संबंधी कार्यशाला का आयोजन किया गया।

इस कार्यशाला में सरकार राजा रमन दितीय कमान अधिकारी, अशोक कुमार सील उप कमांडेंट, पंकज राय सहायक कमांडेंट,  आर बी सिंह सहायक, कमांडेंट के अतिरिक्त बटालियन के अन्य अधिकारीगण अधीनस्थ अधिकारी जवान व मीडिया कर्मी उपस्थित थे जिन्होंने इस कार्यशाला को सफल बनाने में अपना योगदान दिया!

कार्यशाला को संबोधित करते हुए कमांडेंट ने कहा कि जब प्लास्टिक फैक्ट्री में बनता है तो इसे बनाने में कई घातक रसायनों का प्रयोग किया जाता है। जब हम इसका प्रयोग करते हैं तो कुछ मात्रा में रसायन किसी भी प्रकार से हमारे शरीर में प्रवेश कर जाते हैं। जो एक समय अंतराल के बाद किसी बड़ी बीमारी का कारण बनते हैं प्लास्टिक का खतरा मात्र मानव जनजीवन पर ही नहीं  हमारे वातावरण प्राकृतिक पर भी इसका दुष्प्रभाव साथ दिखाई देता है।

 

उन्होंने कहा कि जब प्लास्टिक भूमि के अंदर जाकर पानी के स्रोतों में पहुंच जाता है तब यही एक गंभीर संकट बन जाता है कागज की भाति हम इसका दहन करके भी समाप्त नहीं कर सकते क्योंकि जब प्लास्टिक का दहन किया जाता है। तो इससे भारी मात्रा में हानिकारक गैस उत्पन्न होती है जो कि पृथ्वी के वातावरण और जनजीवन के लिए बहुत ही हानिकारक होती हैं। यह गैस वातावरण में फैल कर प्रदूषण का भी कारण बनती है एवं सभी जनमानस आम जनता से हमारा यह आग्रह है की प्लास्टिक का प्रयोग बिल्कुल ना करें कागज के थैलों का अधिक से अधिक प्रयोग करें इसके साथ ही मिट्टी के परंपरिक तरीके से बनाए गए बर्तनों के प्रयोग को बढ़ावा दें।

 

Sameer Shahi

Related posts