न्यूज़ ब्लास्ट न्यूज़
अयोध्या।
63 बटालियन, सी०आर० पी०एफ०. नये कैम्प, चाँदपुर, हरवशपुर, डामासेमर में छोटे लाल, कमाण्डेन्ट- 63 बटालियन के नेतृत्व में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सरकार राजा रमन द्वितीय कमान अधिकारी अशोक कुमार शील उप कमाण्डेन्ट के अतिरिक्त बटालियन के अन्य अधिकारीगणो अधीनस्थ अधिकारी जवान व मीडियाकर्मी उपस्थित थे जिन्होंने वृक्षारोपण कर अपना योगदान दिया।
इस अवसर पर कमाण्डेन्ट महोदय द्वारा वृक्षारोपण का महत्व इससे होने वाले लान आदि के बारे में अवगत कराया गया। कमाण्डेण्ट महोदय ने अपने सम्बोधन में कहा कि हम सभी में कोरोना काल के दौरान पर्यावरण की रक्षा वृक्षारोपण के महत्व के बारे में ज्यादा जागरूकता आयी है। वृक्षारोपण न केवल मृदा संरक्षण खेतों के कटान में ही लाभकारी है वरन वृक्षारोपण से हमारा वातावरण शुद्ध होता है एवं हमें जीवनदायिनी वायु नी मिलती है। अतएव हमें आक्सीजन उत्सर्जित करने वाले पौधों की महत्ता को दरकिनार नहीं करना चाहिए। जीवन के लिए सबसे आवश्यक जिसके बिना हमारा अस्तित्व ही नहीं रहेगा वह है आक्सीजन जो हमे पेड़ पौधे मुफ्त में प्रदान करते हैं। वर्तमान में बढ़ती जनसंख्या और घटते. पेड़ पौधे मानव जीवन के अस्तित्व पर खतरा है। उपरोक्त के अलावा पेड़ पौधों से हमें फल, फाईबर वर लकड़ी भी प्रदान करते हैं जो मानव जीवन के लिए लाभदायी है। हम सभी को वृक्षारोपण के महत्व को जानने के साथ ही वृक्षारोपण में योगदान करना चाहिए। वृक्षारोपण हमारे जीवन के लिए नितान्त आवश्यक है। वृक्षारोपण अभियान से तथा प्रेस मिडिया के सहयोग से 83 बटालियन सी०आर० पी०एफ० ने आम नागरिकों को आगरूक करने का भी लक्ष्य बनाया है। तथा यह आग्रह करती है कि आम नागरिक भी इस अभियान से जुड़े। तथा जिम्मेदारी पूर्वक अपने घर या आस-पास के क्षेत्रों में अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें एवं इसे संरक्षित रहो ताकि पर्यावरण के साथ-साथ धरती माता की भी रक्षा हो सके।