हर घर तिरंगा अभियान में को सफल बनाना हमारा कर्तव्य-प्रशांत वर्मा एसएसपी

 

अयोध्या।
पूरा देश आजदी का अमृत महोत्सव मना रहा है।आजादी की 75 साल पूरे होने के जश्न में हर घर तिरंगा अभियान में अयोध्या पुलिस भी पूरी शिद्दत से जुटी है।इसी क्रम में आजादी के 75 वे अमृत महोत्सव के तहत जनपद के थाना कोतवाली नगर में संपन्न गोष्ठी आयोजित हुई। इस दौरान अयोध्या एसएसपी प्रशांत वर्मा ने गोष्ठी को संबोधित किया। उत्तर प्रदेश पुलिस व अयोध्या पुलिस की उपलब्धियों के बारे में जानकारी भी दिया।तो वही अयोध्या धाम में आ रहे श्रद्धालुओं की सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। वही एसएसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि आज़ादी के 75वें वर्ष को आज़ादी के अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। इस दौरान हर घर तिरंगा और तिरंगा मेरा अभिमान भी महोत्सव के तौर पर मनाया जा रहा है। पूरे जिले में पुलिस विभाग द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है।
जिसके माध्यम से आम जनता से संवाद स्थापित करने के लिए गणमान्य नागरिक के साथ गोष्ठी की गई।

उन्होंने बताया कि पिछले 75 वर्ष में उत्तर प्रदेश की पुलिस व अयोध्या पुलिस की जो उपलब्धियां थी उस विषय पर सभी को अवगत कराया गया। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है उसकी शुभकामनाएं आम जनता को दी गई। इस मौके पर गोष्ठी में एसपी सिटी, एसपी ग्रामीण व सीओ सिटी और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता कार्यकर्ता व्यापारी व गणमान्य मौजूद रहे।

Sameer Shahi

Related posts