अपराधअयोध्याउत्तर प्रदेश

गुडवर्क:सेना भर्ती अभ्यर्थियों को फर्जी रिलेशनशिप सर्टिफिकेट देने वाला जालसाज गिरफ्तार

गुडवर्क:सेना भर्ती अभ्यर्थियों को फर्जी रिलेशनशिप सर्टिफिकेट देने वाला जालसाज गिरफ्तार

 

अयोध्या।
सेना की वर्दी पहनकर लोगो के साथ ठगी करने वाले जौनपुर निवासी एक युवक संजय विश्वकर्मा को मिलिट्री इंटेलीजेंस की सूचना पर कैंट पुलिस ने गुप्तारघाट से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से सेना की वर्दी,बेल्ट,जूता,आईडी कार्ड,मुहर के साथ 1210 रुपये बरामद किया गया है। बता दे कि मिलेट्री इंटलीजेंस की सूचना पर कैंट पुलिस ने गुरुवार को भी आजमगढ निवासी दीपेंद्र सिंह के नाम के जालसाज को गिरफ्तार किया था।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार युवक जौनपुर जिले के खुटहन का रहने वाला है। जोकि कैंट में चल रही सेना भर्ती में आने वाले युवकों को सेना में भर्ती कराने के नाम पर गुमराह कर उनसे ठगी करने का काम करता है। बताया जा रहा है कि पकड़ा गया युवक सेना मे भर्ती के लिए आने वाले अभ्यर्थियों को फर्जी रिलेशनशिप सर्टिफिकेट देने का काम करता था। मिलिट्री इंटलीजेंस से मिली सूचना के आधार पर शुक्रवार को कैंट पुलिस ने गुप्तारघाट से गिरफ्तार किया।पकड़े गए युवक के खिलाफ आपराधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज करके जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रजत पांडेय,हरिकेश यादव सिपाही कृष्णवीर,अशोक कुमार आदि शामिल रहे।

News Blast

Related Articles

Back to top button