भारतीय क्षत्रिय समाज अयोध्या महानगर की बैठक सुधीर कुमार सिंह अध्यक्ष (अयोध्या महानगर) की अध्यक्षता मे सम्पन्न

भारतीय क्षत्रिय समाज अयोध्या महानगर की एक आवश्यक बैठक जिला सहकारी बैंक लि0, फैजाबाद जनपद अयोध्या मे सुधीर कुमार सिंह अध्यक्ष (अयोध्या महानगर) की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई। बैठक के मुख्य अतिथि प्रो0 एम0पी0 सिंह उपस्थित थे उन्होने क्षत्रियो को आपस मे एकजुट रहकर एक दूसरे से भाई चारा बनाये रखने की अपील किया है। सभा को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय संयोजक छेदी सिंह ने सभी क्षत्रियो से 05 अक्टूबर 2022 को प्रस्तावित विशाल क्षत्रिय सम्मेलन/शस्त्रपूजन तथा सहभोज कार्यक्रम जो गोमती नगर लखनऊ मे पहुॅचने का आवहन किया। सभा मे विशिष्ट अतिथि अरविन्द कुमार सिंह एडवोकेट, राष्ट्रीय महामंत्री ने संगठन को मजबूत बनाने व आपसी मामले मिल बैठक संगठन के माध्यम से सुलझाने पर बल दिया।

महानगर अध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ने भारतीय क्षत्रिय समाज की अयोध्या महानगर की इकाई का विस्तृत गठन किया गया। जिसमे 31 सदस्यीय कमेटी घोषित करते हुए कुल उपाध्यक्ष 09, महामंत्री 05, संगठन मंत्री 08, कोषाध्यक्ष 01 , प्रचार मंत्री 07 एवं कार्यकारिणी सदस्य 04 को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया।
सभा को प्रमुख रूप से भारतीय क्षत्रिय समाज के अपने-अपने क्षेत्र मे उत्कृष्ट कार्य करने वाले को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले निम्न हैः-
1. बालेन्द्र भूषण सिंह – शिक्षक/समाज सेवी
2. डॉ0 सुधांसु सिंह – दांत के प्रसिद्ध डाक्टर
3. शिवेन्द्र कुमार सिंह – बालीवाल राष्ट्रीय खिलाड़ी
साथी साथ इस कार्यक्रम में क्षत्रिय समाज के विभिन्न में सम्मानित लोग  लाल साहब सिंह – अध्यक्ष विधान सभा अयोध्या,विजय बहादुर सिंह- जिला कोषाध्यक्ष, नरसिंह नाराण सिंह, डॉ0 एम0पी0 सिंह,भानु प्रताप सिंह,दान बहादुर सिंह,डॉ0 अरविन्द सिंह,के0पी0 सिह,राकेश सिंह सूर्य नारायण सिंह
आदि लोग उपस्थित रहे।

News Blast

Related posts