अयोध्या।
कारसेवकपुरम् में त्रिदिवसीय क्षेत्रीय वैदिक सम्मेलन के क्रम में श्रीराम वेद विद्यालय कारसेवकपुरम् अयोध्या से विभिन्न प्रांतों से पधारें वेदाचार्य विद्धत जनों ने वैदिक परंपरा के प्रचार – प्रसार के लिए वेद मंत्रों का उच्चारण करते हुए भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
वैदिक शोभायात्रा का शुभारंभ महर्षि वसिष्ठ विद्या समिति – कारसेवकपुरम् अयोध्या के मंत्री एवं लोकतंत्र सेनानी श्री राधेश्याम मिश्र जी, सचिव श्री विक्रमा प्रसाद पाण्डेय जी , समिति के सदस्य श्री देवेंद्र मिश्र जी ने किया। शोभायात्रा कारसेवकपुरम् से रामघाट चौराहा, तपस्वी छावनी, छोटी छावनी होते हुए पुनः कारसेवकपुरम् के प्रागंण में समाप्त हुई। शोभायात्रा के दौरान समाज के लोगों को वैदिक परंपरा और वेदमंत्रों को जानने – सुनने का अवसर प्रदान हुआ। यात्रा जब मणिराम दास छावनी पहुंची तो छावनी के पूज्य महराज एवं महर्षि वसिष्ठ विद्या समिति के अध्यक्ष आदरणीय कमलनयन दास जी के साथ समिति के सदस्य श्री देवेंद्र मिश्र जी ने पुष्पवर्षा कर अपना आशीर्वचन प्रदान किया। इस यात्रा का उद्देश्य समाज में वैदिक परम्परा का प्रचार – प्रसार करना है।
इस वैदिक शोभायात्रा को सकुशल संपन्न करवाने के लिए श्री राम वेद विद्यालय के शुक्लयजुर्वेद के वेदाचार्य श्री नारद भट्टराई जी , वेदाचार्य श्री दुर्गा प्रसाद गौतम जी के साथ सामवेदाचार्य श्री ऋषभ शर्मा जी का अथक प्रयास सराहनीय रहा , जिनके प्रयास से समाज वैदिक पध्दति से परिचित हुआ। जिसका परिणाम हमें शीघ्र ही समाज की नवीन पीढ़ी में देखने को मिलेगा।