काली पट्टी बांधकर कर्मचारी मोर्चा संगठन के पदाधिकारियो ने विरोध जताते हुए किया कार्य

अयोध्या। सरकारी उत्पीड़न व कर्मचारी हितों की अनदेखी कर रही सरकार के खिलाफ बिजली विभाग के कर्मचारी मोर्चा संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष चंद्र प्रकाश अवस्थी “बब्बू अवस्थी” के आह्वान पर जोनल अध्यक्ष पंकज कुमार सेठ के नेतृत्व में कर्मचारियों ने बुधवार को दूसरे दिन भी काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराते हुए कार्य किया।

अयोध्या ज़ोन के जोनल अध्यक्ष पंकज कुमार सेठ ने बताया कि ज़ोन के बिजली विभाग के कर्मचारियों ने दो दिवसीय विरोध प्रदर्शन के दूसरे दिन बुधवार को भी काली पट्टी बांधकर मुख्य अभियंता कार्यालय के सामने एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन किया। जोनल अध्यक्ष का कहना है कि हम सरकार की नीतियों के खिलाफ है कार्य बहिष्कार नही कर रहे है नही तो इससे जनता को परेशानी होगी। विरोध प्रदर्शन में मुकेश श्रीवास्तव, योगेश सोनी,रविन्द्र कुमार सहित कर्मचारी मोर्चा संगठन के पदाधिकारी व सदस्य शामिल रहे।

Sameer Shahi

Related posts