अयोध्या।
शहर के साहबगंज लोनियाना मुहल्ले में रह रहे हैं मासूम अनाथ बच्चों को मदद की दरकार है उन्होंने योगी सरकार से मदद की गुहार लगाई है। कनौसा कान्वेंट स्कूल में इंग्लिश मीडियम से पढ़ाई कर रही मासूम आंचल वर्मा, कक्षा 9 में पढ़ रही है। वह डॉक्टर बनना चाहती है।
बता दे कि आँचल के पिता की मृत्य दस साल पहले ही हो चुकी थी। तो मां ने दोनों बच्चो को जैसे तैसे दुसरो के घर मे झाड़ू पोछा करके किसी काबिल बनाने के लिए संघर्ष किया।दोनो बच्चे पढ़ने में मेधावी है। आँचल की प्रतिभा की ही वजह है कि वह शहर के सबसे प्रतिष्ठित स्कूल माने जाने वाले कनौसा कान्वेंट की स्कॉलर है। छोटा भाई अमित वर्मा भी सुकन्या इंटर कॉलेज में कक्षा 8 की पढ़ाई कर रहा है। 17 दिसम्बर के मनहूस दिन को मां भगवान को प्यारी हो गई। अब इन बच्चो को बड़ी मां संभाल रही। बड़ी मां भी दुसरो के घरों में झाड़ू पोछा करके गुजर बसर कर रही है। बच्चों के पास छत तक का सहारा नही है। स्कूल की फीस की भी जरूरत है।