अयोध्याधाम।
जहां बिजली कर्मियों ने तीन दिसंबर को ऊर्जा मंत्री की मौजूदगी में हुए लिखित समझौते को लागू करने की मांग को लेकर मंगलवार से आंदोलन शुरू कर दिया है वही विद्युत कर्मचारी मोर्चा संगठन के पदाधिकारियों व सदस्यों ने संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष चंद्र प्रकाश अवस्थी बब्बू के आह्वान पर हड़ताल का बहिष्कार करते हुए कार्य जारी रखा है।
यह जानकारी अयोध्या जोन के जोनल अध्यक्ष पंकज सेठ ने देते हुए बताया कि हमारे संघटन के केंद्रीय अध्यक्ष से एमडी पंकज कुमार से कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर सकारात्मक वार्ता हो चुकी है जिसके बाद उन्होंने उसके समाधान का आश्वासन दिया है। जिसके कारण हमारा संगठन इस हड़ताल में शामिल नही है। अयोध्या जोन के सभी कार्यालयों में हमारे संगठन से जुड़े लोग अपनी ड्यूटी पर है। हमारे संगठन के अध्यक्ष का जैसा आदेश होगा वैसा निर्णय लिया जाएगा।
बता दे की विद्युत कर्मचारी संघर्ष समिति ने 15 मार्च को कार्य बहिष्कार और 16 मार्च की रात से 72 घंटे की हड़ताल का एलान किया है।जिसके चलते बिजली ऑफिसों में कर्मचारी हड़ताल पर है।