अयोध्या।
तहसील सदर के मड़ना क्षेत्र के कानूनगो विजय कुमार मिश्रा को विजिलेंस टीम ने डॉक्टर की क्लीनिक के पास 8 हजार रुपए घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। विजिलेंस टीम के इंस्पेक्टर अजय प्रताप सिंह वीरेंद्र प्रताप सिंह प्रदीप कुमार सिंह सब इंस्पेक्टर राज बहादुर यादव ने पूरी टीम के साथ कानूनगो विजय कुमार मिश्रा को घूस लेते गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार थाना महराजगंज क्षेत्र के विसवल निवासी प्रदीप कुमार ने विजलेंस अधिकारी से कानूनगो विजय मिश्रा द्वारा 10 हजार रुपये घूस मांगने की शिकायत की थी। जिसके बाद टीम ने मामले की सत्यता का परीक्षण किया तो मामला सही पाया गया। जिसके बाद गुरुवार को टीम ने कार्यवाही करते हुए आरोपी कानूनगो को 8 हजार रुपए घूस लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान अयोध्या के एसपी ने आम जनमानस से अपील किया है कि अगर कोई सरकारी कर्मचारी अधिकारी घूस मांगता है तो उसकी जानकारी उन्हें उनके हेल्प लाइन नम्बर 9454404845 पर दें। जिससे भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया जा सके।