अयोध्याउत्तर प्रदेश

संघठन प्रधानों के कवच के रूप में कर रहा काम-बलभद्र

मासिक बैठक में बोले ब्लाक अध्यक्ष

 

रूदौली। अखिल भारतीय प्रधान संघठन के रूदौली ब्लाक अध्यक्ष बलभद्र यादव की अगुवाई में ब्लाक सभागार में सोमवार को प्रधानो की मासिक बैठक सम्पन्न हुई।

 

मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष राजेश सिंह व विशिष्ट अतिथि तेज बहादुर गुप्ता रहे। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा संघठन प्रधानों के कवच के रूप में काम कर रहा है।श्री सिंह ने प्रधानों का आवाहन करते हुए कहा कि अपने लिए नही अपनो के लिए जिओ इसलिए प्रधान साथी अपने पद और कार्य के बारे में अवश्य समझे और जरूरत पड़ने पर आवाज उठाते रहे।जिला अध्यक्ष ने जिला मुख्यालय पर अगले माह होने वाले मंडल स्तरीय प्रधान सम्मेलन के बारे में भी ग्राम प्रधानों से व्यापक चर्चा की।

 

श्री सिंह ने ब्लाक अध्यक्ष बलभद्र यादव के ऊपर लेखपाल द्वारा कराए गए मुकदमे की भी निंदा करते हुए कहा कि बलभद्र यादव द्वारा भी मुकदमा दर्ज कराया गया है।जरूरत पड़ने पर आंदोलन भी किया जाएगा।उन्होंने कहा कि प्रधानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नही किया जाएगा।

जिला उपाध्यक्ष तेज बहादुर गुप्ता ने कहा कि प्रधानों को कर्मचारियों द्वारा स्वतन्त्र रूप से कार्य नही करने दिया जा रहा है जबकि प्रधान शासन की मंशा के अनुरूप कार्य कर रहा है।

कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र यादव ने किया। बैठक में मुख्यरूप से ग्राम प्रधान इशहाक अहमद,अमरनाथ यादब,अमरेश यादव,महेश यादव ,पप्पू लोधी,हिमालय यादव,अनिल लोधी ,श्रीपाल रावत,ओमप्रकाश यादव सहित दर्जनों प्रधान मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button