अयोध्याउत्तर प्रदेश

भूमि पूजन के साथ पांच दिवसीय नेशनल सीनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

अयोध्या में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने वैदिक मंत्रों की बीच भूमि पूजन करने के बाद प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

अयोध्या।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन पर अयोध्या के जीआईसी के मैदान पर आयोजित होने वाली पांच दिवसीय नेशनल सीनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता का शनिवार को शुभारम्भ हुआ। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने वैदिक मंत्रों की बीच भूमि पूजन करने के बाद प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए देश के सभी राज्यों से 1200 खिलाड़ी यहां पहुंचे हैं।

उद्घाटन के बाद केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा इंडियन राउंड, कंपाउंड व रिकर्व तीन तरह की प्रतियोगिता यहां कराई जाएगी। उन्होंने कहा देश के प्रधानमंत्री ने खेलों और खिलाड़ियों को प्राथमिकता दी है। वहीं प्रदेश की योगी सरकार ने उन्होंने खिलाड़ियों को उत्साहित किया है। उसी का परिणाम है लगातार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न खेलों में बहुत अच्छी उपलब्धि हमारे खिलाड़ी प्राप्त कर रहे हैं और देश का नाम रोशन कर रहे हैं। तीरंदाजी एक ऐसा खेल है जिसके माध्यम से हम पौराणिक संस्कृति से जुड़ते हैं और सुसंस्कृत भी होते हैं। जो युद्ध अभ्यास हमारे पूर्वजों ने किया था हम उस अभ्यास को स्मरण भी करते हैं। यह खेल रोमांचपूर्ण होता है। यह खेल अपने संस्कृति को अपने सुसंस्कृत जीवन की पृष्ठभूमि को मजबूती देता है। आने वाले समय में ओलंपिक के लिए फर्स्ट स्टेज के लिए हम क्वालीफाई करेंगें। तुर्की में होने वाले प्रतिस्पर्धा के लिए हम पूर्ण रूप से सेलेक्ट होंगे। हमारे खिलाड़ी इसके प्रतिभागी बनेंगे।

प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए यहां आई महिला खिलाड़ी भी काफी उत्साहित दिखीं। उन्होंने कहा रामनगरी में पहली बार तीरंदाजी प्रतियोगिता हो रही है। भगवान राम भी धनुर्धर थे।आज उन्हीं की जन्मभूमि पर तीरंदाजी प्रतियोगिता हो रही है।

उद्घाटन के मौके पर प्रदेश के खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव, तीरंदाजी संघ के प्रदेश अध्यक्ष अवनीश अवस्थी, सेक्रेटरी अजय गुप्ता, सांसद लल्लू सिंह, विधायक रामचंद्र यादव, महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी,ओलंपियन आईएएस एलवाई सुहास, कमिश्नर गौरव दयाल, आईजी प्रवीण कुमार, डीएम नीतीश कुमार, एसएसपी राज करण नैय्यर के साथ अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

Sameer Shahi

Related Articles

Back to top button