हमारा संविधान विश्व का सबसे बड़ा हस्तलिखित संविधान-सरकार राजा रमन

अयोध्या।
नवीन मंडी स्थित 63 वी. बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में संविधान दिवस मनाया गया । उक्त दिवस पर सरकार राजा रमन, द्वितीय कमान अधिकारी, राणा प्रताप यादव, उप कमांडेंट, पंकज राय, सहायक कमांडेंट के अतिरिक्त अन्य अधिकारीगण अधीनस्थ अधिकारीगण व जवान उपस्थित रहे।

सरकार राजा रमन,द्वितीय कमान अधिकारी द्वारा वाहिनी के सभी अधिकारियों तथा जवानों को संविधान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। संविधान दिवस के अवसर पर द्वितीय कमान अधिकारी ने सभी उपस्थित अधिकारियों जवानों को संविधान दिवस के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए अपने भाषण में कहा कि हमारे लिए यह गर्व का विषय है कि हमारे देश का संविधान विश्व का सबसे बड़ा हस्तलिखित संविधान है। संविधान दिवस के अवसर पर सरकार राजा रमन, द्वितीय कमान अधिकारी द्वारा भारत के संविधान की प्रस्तावना को पढ़ा गया। जिसको उपस्थित वाहिनी के अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों व जवानों के द्वारा उनके साथ-साथ दोहराया गया।

Sameer Shahi

Related posts