अयोध्याउत्तर प्रदेश

एक पेड़ मां के नाम’ कार्यक्रम का हुआ आयोजन

पेड़ केवल पर्यावरण ही नहीं, हमारी संस्कृति और जीवन का भी आधार हैं: वेद प्रकाश शुक्ला

अयोध्या ।आदर्श नगर पंचायत मां कामाख्या अयोध्या के अंतर्गत आज “एक पेड़ मां के नाम” पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मातृ सम्मान को बढ़ावा देना था।इस अवसर पर भाजपा नेता वेद प्रकाश शुक्ला के नेतृत्व में सामूहिक पौधारोपण किया गया। स्थानीय नागरिकों, कार्यकर्ताओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान फलदार और छायादार पौधे लगाए गए।भाजपा नेता वेद प्रकाश शुक्ला ने पौधारोपण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा, “पेड़ लगाओ, धरा बचाओ”। उन्होंने कहा कि पेड़ केवल पर्यावरण ही नहीं, हमारी संस्कृति और जीवन का भी आधार हैं। उन्होंने यह भी आह्वान किया कि हर नागरिक को अपनी माँ के नाम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए, जिससे न केवल पर्यावरण की रक्षा होगी बल्कि मातृत्व को भी एक नया सम्मान मिलेगा।कार्यक्रम में नगर पंचायत के अधिकारी, स्थानीय पार्षदगण और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Rajendra Dubey

Related Articles

Back to top button