राम नगरी अयोध्या में भी आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर धूमधाम से अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है।आजादी के अमृत महोत्सव के तहत कोतवाली नगर में एक गोष्ठी संपन्न हुई। गोष्ठी को एसएसपी प्रशांत वर्मा ने संबोधित किया। गोष्ठी में प्रशांत वर्मा ने उत्तर प्रदेश पुलिस व अयोध्या पुलिस की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही अयोध्या धाम में होने वाले मेले व अन्य मौकों पर श्रद्धालुओं के सुविधाओं के बारे में भी जानकारी दी। गोष्ठी में मौजूद लोग भारत माता की जय के नारे भी लगाए। एसएसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि गोष्ठी के माध्यम से आए हुए व्यापारी गणमान्य लोगों को बताया गया कि अयोध्या में आने वाले श्रद्धालुओं को किस तरह से उनको सुविधाएं दी जा रही है। उनकी सेवा की जा रही है। संपन्न हुए सावन मेले में किस तरह से अयोध्या पुलिस ने श्रद्धालुओं की सेवा की या उनको सुविधाएं उपलब्ध कराई इसके बारे में भी जानकारी दी। इसके अलावा अयोध्या पुलिस की उपलब्धियों के बारे में भी जानकारी दी गई।गोष्ठी में एसपी सिटी एसपी ग्रामीण व सीओ सिटी के साथ स्थानीय राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता नेता व्यापारी व गणमान्य लोग मौजूद रहे।
