अयोध्या।
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 78वीं जयंती को कांग्रेसियों ने जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव की अध्यक्षता में आधुनिकीकरण के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पधारे कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ निर्मल खत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष निवर्तमान सांसद डॉ निर्मल खत्री ने जिला कार्यालय कमला नेहरू भवन में आयोजित कार्यक्रम के इस अवसर पर कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की देश में पंचायती राज व्यवस्था के संस्थापक थे। इस देश मे कंप्यूटर एवं संचार क्रांति पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी की देन है। इससे आज घर पर बैठे ही देश दुनिया की हम सबको जानकारी मिल रही है।
कांग्रेस के युवा नेता मिल्कीपुर प्रभारी रामेन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि राजीव गांधी जी देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री थे। उन्होंने अपने कार्यकाल में कई ऐसे काम किए, जिससे उन्हें 21वीं सदी के भारत के निर्माता के रूप में भी जाना जाता है। इस दौरान कार्यक्रम का संचालन नगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल
ने किया। इस अवसर पर जिले के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।