जालसाजी: बैंक एकाउंट से पैसा निकालने के मामले में अज्ञात के विरुद्ध धोखाधड़ी का केस दर्ज

 

रिपोर्ट-राम जन्म यादव
तारुन, अयोध्या।
हैदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सराय मनोधर निवासी महिला सविता पाण्डेय व कोरोना काल मे असमय मौत का शिकार हुये महिला के पति अर्पित पांडेय के अलग अलग बैंक खातों से जालसाजों ने 5 लाख 70 हजार रुपये का फर्जीवाड़ा कर निकासी कर ली। जानकारी होने पर पीड़िता ने मुकामी पुलिस सहित मुख्यमंत्री पोर्टल पर 20017722013090 ऑनलाइन शिकायत की पर कोई सुनवाई नही हुई।

पीड़िता ने तब अपने पिता के साथ तहसील दिवस में पहुँच डीएम एसएसपी से पूरे घटना क्रम की जानकारी दी।तब पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध जालसाजी व धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की। पीड़िता के अनुसार उसके पति अर्पित पाण्डेय का तारुन स्टेट बैंक व बैंक आफ बड़ौदा हैदरगंज में खाता है। जबकि सुनीता का एचडीएफसी बैंक भीटी में खाता है। महिला के खाते से 35 हजार और उसके मृतक पति के खाते से 5 लाख 35 हजार रुपये जालसाजों ने धोखे से फर्जीवाडा कर अलग अलग किस्तों में खातों से निकाल लिए। पीड़िता का कहना है कि उसके पति की कोविड काल के दौरान दिनांक 24 अगस्त 2021 तथा ससुर जितेंद्र पाण्डेय की 2 मई 2021 को मौत हो गयी है। पीड़िता का आरोप हैं कि ससुरालीजन पति की मौत के बाद ससुराल में उनके डेढ़ साल के बच्चे के साथ रहने नही दे रहे हैं। वह अपने माता पिता के साथ मायके में रह रही हैं। दरोगा अमरनाथ पटेल मामले की जांच कर रहे हैं।

Sameer Shahi

Related posts