*अयोध्या*
उत्तर प्रदेश में होने जा रहे निकाय चुनाव को लेकर लंबे इंतजार के बाद आई निगमो व निकायों की आरक्षण सूची के बाद अयोध्या नगर निगम का चुनाव लड़ने वाले पुरुषों को भारी झटका लगा है। शासन ने अयोध्या नगर निगम की जिम्मेदारी अब मातृशक्ति के हवाले करने का एलान कर दिया है।
अयोध्या नगर निगम के महापौर के आरक्षण में सीट महिला होने के बाद सबसे सशक्त प्रत्याशी व जनता की पहली पसंद के रूप में पुनीता मिश्रा नाम सामने आने के बाद कयासों के बाजार गर्म हो गए है। राजनीतिक हलकों में ही नही बल्कि बीजेपी में भी पुनीता मिश्रा के नाम की चर्चा तेज हो गयी हैं।