अनीता शरद पाठक को मिला ग्रामोद्योग आचार्य भवन का समर्थन

अयोध्या। भाजपा से बागी निर्दलीय प्रत्याशी अनीता शरद पाठक बाबा को आज अयोध्या महानगर क्षेत्र के ग्रामोद्योग आचार्य भवन द्वारा समर्थन प्राप्त हुआ।प्रचार प्रसार शुरू करके लोगों से ईवीएम पर शंख का बटन दबाकर शंखनाद करके , अनीता शरद पाठक बाबा को अयोध्या महापौर चुनाव में विजय बनाने की अपील किया। शरद पाठक बाबा ने लोगों से कहा कि ग्रामीण इलाके जो कि इसी बार नगर निगम में जोड़े गए हैं और शहरी क्षेत्रों में, जब तक नगर निगम की सारी सुविधाएं नहीं पहुंचेंगी , तब तक किसी प्रकार का…

Read More

स्वामी अवधेशानंद महराज ने किया चुनाव कार्यालय का उदघाटन

अयोध्या। योग गुरु पूज्य स्वामी अवधेशानंद जी महाराज ने सोमवार को अयोध्या नगर निकाय के वार्ड संख्या 27 हनुमत नगर में निर्दल प्रत्याशी आकाश कुमार के चुनाव कार्यालय का सैकड़ो समर्थकों के बीच फीता काटकर उदघाटन किया। चुनाव कार्यालय के उदघाटन के पश्चात स्वामी जी महाराज ने स्थानीय वार्ड वासियों से आकाश कुमार को जिताने की अपील करते हुए उन्हें अपना आशीर्वाद प्रदान किया। प्रत्याशी आकाश कुमार ने स्वामी जी महाराज के प्रति आभार प्रकट करते हुए अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि वार्ड वासियों ने उन्हें सेवा…

Read More

नवोदय विद्यालय समिति द्वारा आयोजित क्षेत्रीय एल्मुनी मीट में पुराने दिनों को याद कर रोमांचित हुए पुरातन विद्यार्थी

    अयोध्या। नवोदय विद्यालय समिति के तत्त्वावधान में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड राज्य की क्षेत्रीय एल्मुनी मीट -2023 का आयोजन लखनऊ स्थित बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय के सभागार में किया गया। अयोध्या सहित देश-विदेश से पधारे नवोदय विद्यालय के तमाम पुरा विद्यार्थियों ने जहाँ अपने यादगार अनुभव साझा किये वहीं नवोदय विद्यालय की प्रगति के विभिन्न आयामों पर भी चर्चा हुई। मुख्य अतिथि के रूप में नवोदय विद्यालय समिति के संयुक्त आयुक्त ज्ञानेंद्र कुमार ने कहा कि यह गर्व की बात है कि नवोदय के विद्यार्थी आज देश-दुनिया में…

Read More

माझा जमथरा लैंड स्कैम: योग गुरु की संस्था को करोड़ो की जमीन बेचने वालों को झटका

  एआरओ कोर्ट ने नामांतरण प्रार्थना पत्र किया निरस्त भूमाफिया गैंग पर क्रेता संस्था की तरफ से बैनामा वापसी का बढा दबाब अयोध्या। अंतराष्ट्रीय योग गुरु श्री श्री रविशंकर जी महाराज की संस्था व्यक्ति विकास केंद्र को अयोध्या विकास प्राधिकरण द्वारा घोषित डूब क्षेत्र माझा जमथरा में कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर 4 विस्वा जमीन को 21 बीघा बनाकर करोड़ो रुपये कमाने वाले भूमाफियाओं को सहायक अभिलेख अधिकारी की कोर्ट ने तगड़ा झटका देते हुए खारिज दाखिल प्रार्थना पत्र को निरस्त कर दिया है। सहायक अभिलेख अधिकारी की अदालत से…

Read More

बीजेपी प्रदेश प्रभारी ने किया महंत गिरीश पति त्रिपाठी के चुनाव कार्यालय का भव्य उदघाटन

अयोध्या। वैदिक मंत्रोचार के साथ भाजपा के महापौर प्रत्याशी महंत गिरीश पति त्रिपाठी के सिविल लाईन स्थित चुनाव कार्यालय का उद्घाटन भाजपा प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह ने किया। कार्यालय उद्घाटन के बाद चुनाव को लेकर सेक्टर व वार्ड के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गयी। जिसमें चुनावी रणनीति पर विचार किया गया।   प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं के मेहनत का परिणाम है कि आज भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। हमें मेरा बूथ सबसे मजबूत के सिद्धान्त को लेकर चुनाव में जाना है। इसके लिए…

Read More

नगर निगम के व्यापारियों ने भाजपा प्रत्याशी महंत गिरीश पति त्रिपाठी का किया स्वागत

अयोध्या। व्यापार अधिकार मंच के संयोजक सुशील जायसवाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में व्यापारियों ने भाजपा प्रत्याशी महंत गिरीश पति त्रिपाठी का भव्य स्वागत किया। तकपुरा दर्शननगर में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में स्वागत समारोह का भी आयोजन किया गया। जिसका नेतृत्व विभिन्न शिक्षक संस्थानों के प्रबन्धक डा सर्वेश कुमार वर्मा के नेतृत्व 51 किलो की माला पहनाकर स्वागत किया। इसके साथ में दर्जन भर स्थानों पर भाजपा प्रत्याशी का स्वागत हुआ। स्वागत समारोह के कार्यक्रमों के दौरान उपस्थित लोगो को सम्बोधित करते हुए महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने…

Read More

बीजेपी महापौर प्रत्याशी महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने किया जनसंपर्क

अयोध्या। भाजपा नेतृत्व द्वारा अयोध्या नगर निगम के लिए महंत गिरीश पति त्रिपाठी को प्रत्याशी बनाये जाने पर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। भाजपा प्रत्याशी ने देवकाली मंडल के विभिन्न वार्डो में पूर्व जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह व मंडल अध्यक्ष आलोक द्विवेदी के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों व पार्षद प्रत्याशियों से सम्पर्क किया। इस दौरान उनका पार्टी पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया। भाजपा प्रत्याशी महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि राष्ट्रहित सर्वोपरि के भाव को आत्मसात करते हुए भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता समाज में अपनी…

Read More

नगर पंचायत का विकास ही मुख्य प्राथमिकता- चंद्रबली सिंह

मिल्कीपुर, अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी ने नगर पंचायत कुमारगंज से चंद्रबली सिंह को बनाया अपना प्रत्याशी समर्थकों में खुशी की लहर। निकाय चुनाव के दूसरे चरण में नवसृजित नगर पंचायत कुमारगंज में 11 अप्रैल को नगर पंचायत के लिए मतदान होना है। इसके लिए भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व जिला उपाध्यक्ष एवं रुदौली विधानसभा चुनाव प्रभारी रहे चंद्रबली सिंह को टिकट देकर उन्हें मैदान में उतार दिया है। रविवार 23 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा ने नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों की सूची सार्वजनिक…

Read More

शातिर जालसाज मंजू जायसवाल के विरुद्ध एसएसपी के आदेश पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज़

अयोध्या :पहले तो जालसाज बेटी ने संपत्ति और पैसों की लालच में पिता की मृत्यु के बाद अपनी माँ को अपने ही भाइयों से लड़ाया , माँ को बेटों के घर से निकलवाया फिर माँ की संपत्ति का पंजीकृत सेल एग्रीमेंट एक प्रतिष्ठित व्यवसायी के पक्ष में करवाकर व्यवसायी के लाखों हड़पे अब उसी संपत्ति को विक्रीनामा की शर्तों के ख़िलाफ़ जाकर धोखाधड़ी से अपनी वृद्ध माँ को गुमराह करके जालसाज बेटी ने अपने नाम लिखा लिया और व्यवसायी के 25 लाख हड़प लिए । व्यवसायी की शिकायत पर एसएसपी…

Read More

रोटावेटर में फंस कर 11 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत

मिल्कीपुर, अयोध्या। खंडासा थाना क्षेत्र के अंजरौली गांव में ट्रैक्टर रोटावेटर से खेत जुताई के दौरान ट्रैक्टर पर बैठा 11 वर्षीय बालक अचानक ट्रैक्टर से नीचे जा गिरा और रोटावेटर से कटकर उसकी दर्दनाक मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक अंजरौली गांव निवासी विशंभर मौर्य का ट्रैक्टर बृहस्पतिवार को सुबह करीब 9 बजे खेत जुताई करने गया था। ट्रैक्टर पर सवार होकर 11 वर्षीय बालक कमला कांत उर्फ कमलू विश्वकर्मा पुत्र बैजनाथ विश्वकर्मा भी खेत चला गया था। खेत जुताई के दौरान अचानक वह ट्रैक्टर के मडगार्ड से…

Read More