23 जुलाई को रालोद कार्यकार्ता रात 8 बजे बजायेंगे थाली,सरकार का करेंगे विरोध
उत्तर प्रदेश में रालोद बनाएगा 5 लाख सदस्य

उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय लोक दल अपने कुनबे को बढ़ाने में लग गया है।संगठन का विस्तार व सदस्यता अभियान में शामिल होने अयोध्या पहुंचे राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है।प्रदेश में कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए विभागों में ट्रांसफर को लेकर मंत्री द्वारा अपने ही अफसरों पर भ्रष्टाचार लगाने को लेकर सरकार पर सवाल उठाया है। रालोद के प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने कहा कि सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का पर्दाफाश हो गया है।प्रदेश के मंत्रियों ने अपने ही अफसरों पर ट्रांसफर को लेकर भ्रष्टाचार की शिकायत की है जोकि शर्मनाक है। केंद्र सरकार ने जिस तरह से खाद्य पदार्थों पर जीएसटी लगाई है उसकी लोकदल निंदा करता है और कड़ा विरोध जताता है।रामाशीष राय ने बताया कि राष्ट्रीय लोक दल का लक्ष्य है कि 5 लाख सदस्य बनाए जाएं जिसको लेकर पूरे प्रदेश में अभियान चलाया जा रहा है।