शिक्षिका हत्याकांड में पुलिस के खुलासे पर शिक्षिका के माता-पिता ने उठाया सवाल

अयोध्या की शिक्षिका हत्याकांड मामले में पुलिस के खुलासे पर शिक्षिका के माता-पिता ने सवाल उठाया है।उनका कहना है कि पुलिस ने उनकी बेटी को बदचलन साबित कर दिया है जबकि उनकी बेटी बदचलन नहीं थी।अयोध्या शहर के श्रीराम पुरम कॉलोनी में हुई गर्भवती शिक्षिका की हत्या और एक महीने बाद पुलिस द्वारा रविवार को इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार करने के खुलासे के बाद मृत शिक्षिका के परिजनों ने गंभीर आरोप पुलिस प्रशासन पर लगाया है अयोध्या रेंज के डीआईजी ए०पी० सिंह व निवर्तमान एसएससी शैलेश पांडे द्वारा…

Read More

नाबालिग प्रेमी निकला शिक्षिका का हत्यारा

अयोध्या:बीते 1 जून को कोतवाली अयोध्या के श्री राम पुरम कॉलोनी में हुई एक शिक्षिका की निर्मम हत्या का वर्कआउट पुलिस ने इस घटना के करीब एक महीने बाद कर दिया है। पड़ोस में रहने वाले नाबालिग प्रेमी ने ही शिक्षिका की हत्या की थी।सीसीटीवी फुटेज में आए आरोपी के टी-शर्ट के जरिए पुलिस ने मामले का खुलासा किया है।अमाजान व फ्लिपकार्ट से लिए गए इनपुट के बाद पुलिस ने नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से चोरी गए गहने व आला कत्ल भी बरामद कर लिया…

Read More

हनुमान मंदिर में रात में सो रहे युवक की हत्या

अयोध्या जनपद के थाना कुमारगंज पुलिस चौकी देवगांव अंतर्गत भुवापुर गांव स्थित हनुमान मंदिर में रात में सो रहे युवक पंकज शुक्ला की गला काटकर हत्या कर दी गई। सुबह जानकारी मिलने के बाद इलाकाई पुलिस समेत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी व थानाध्यक्ष ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए गहन छानबीन में जुट गई है। मृतक पंकज शुक्ला पुत्र राज नारायण शुक्ला निवासी जनपद अमेठी अपने मामा श्याम नारायण मिश्रा के यहां 2 माह से रह रहा था। थाना कुमारगंज के भुवापुर गांव…

Read More

घरवाले डीएम डीएम कह कर पुकारते रहे और बेटा बन गया आईएएस ऑफिसर

घरवाले बेटे को डीएम डीएम कह कर पुकारते रहे और बेटा बन गया आईएएस ऑफिसर।जी हां राम नगरी अयोध्या का लाल है उत्कर्ष द्विवेदी जो तीसरे प्रयास में पांचवी रैंक पाकर आईएएस बन गया और राम नगरी अयोध्या का मान बढ़ा दिया। आज जब उत्कर्ष द्विवेदी अपने शहर के नाका स्थित आवास पहुंचा तो घर वालों ने केक काटकर मिठाई खिलाकर उसका भव्य स्वागत किया और इस दौरान उसके माता-पिता भावुक हो उठे। उसकी माता रंजना द्विवेदी ने बताया कि उसके माता-पिता पहले से ही डीएम कहकर पुकारते थे कि…

Read More

सफाईकर्मचारियों ने कार्यदाई संस्था ओम स्वच्छता कारपोरेशन पर लगाये गंभीर आरोप

अयोध्या:उत्तर प्रदेश सफाई मजदूर संघ के महानगर अध्यक्ष विनय बाघमार के नेतृत्व में सफाई कर्मचारियों ने आज अशर्फी भवन से लेकर जलकल कार्यालय तक विरोध मार्च निकाला। इस दौरान सफाई कर्मचारियों ने कार्यदाई संस्था ओम स्वच्छता कारपोरेशन कंपनी के विरुद्ध नारेबाजी की और आरोप लगाए कि कंपनी के अधिकारी कर्मचारियों का शोषण कर रहे हैं। बिना कारण के ही कर्मचारियों को निकाल दे रहे हैं। समय से वेतन नहीं दे रहे हैं। वेतन विसंगति कर रहे हैं। इसके अलावा अन्य तरह शोषण कर रहे हैं। इन्हीं सब मांगों को लेकर…

Read More

धन्नीपुर मस्जिद परियोजनाओं के नक्शे को जल्द से जल्द मिलेगी मंजूरी

अयोध्या धन्नीपुर मस्जिद परियोजनाओं के नक्शे को जल्द से जल्द मंजूरी के लिए सुन्नी वक्फ बोर्ड के चेयरमैन ने अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष से मुलाकात की है जो प्राधिकरण के पास लगभग एक साल से लंबित है।उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के चेयरमैन और अयोध्या मस्जिद ट्रस्ट – इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन के अध्यक्ष ज़ुफ़र फारूकी ने मस्जिद ट्रस्ट के एक प्रतिनिधिमंडल जिसमें ट्रस्टी मोहम्मद राशिद, हाजी इमरान अहमद , अरशद अफजाल खान और ट्रस्ट के सचिव अतहर हुसैन शामिल थे।इन सभी लोगों ने अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष…

Read More

लोक निर्माण विभाग कार्यालय में आयोजित हुआ विदाई समारोह

  अयोध्या प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग कार्यालय से सेवा मुक्त हुए कर्मचारियों का विदाई समारोह आयोजित किया गया। प्रशासनिक अधिकारी रामकेवल पाल और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी परशुराम पाल आज  सेवानिवृत्त हो गए। लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों ने सभी को माला पहनाकर अभिवादन किया। इस कार्यक्रम में एक्सईएन रमाशंकर यादव, प्रांतीय अध्यक्ष अश्वनी कुमार, हरिशंकर सिंह “टिल्लू”, राहुल राय, बी.के तिवारी, अजय शुक्ला ,सुशील कुमार, रामानुज मौर्य, उत्कर्ष सिंह, अविनाश सिंह, हरिशंकर सिंह, अश्वनी सिंह जमील अहमद, मनीष त्रिपाठी ,पंकज कुमार, दिलीप यादव ,अजीमुल हक उस्मानी, राघवेंद्र सिंह,…

Read More

रामनगरी में उदयपुर की घटना को लेकर निकाला रूट मार्च

अयोध्या। उदयपुर में एक युवक की बर्बर हत्या के बाद स्थानीय स्तर पर भी अधिकारी एलर्ट दिखे। एसएसपी शैलेश पांडे के दिशा निर्देश पर गुरूवार को सीओ अयोध्या डॉक्टर राजेश तिवारी के नेतृत्व में अयोध्या कोतवाल की पुलिस,आर जे बी पुलिस के साथ रुट मार्च निकाला गया। रुट मार्च निकालकर लोगों को कानून व्यवस्था को लेकर सर्तक किया गया। साथ ही साथ चेताया गया कि कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई किया जाएगा। वहीं लोगों को अफवाह से दूर रहने के लिए भी सर्तक किया…

Read More

सहायक नगर आयुक्त हरिश्चंद्र सिंह हुए सेवानिवृत्त

  अयोध्या। नगर निगम अयोध्या जोन के सहायक नगर आयुक्त हरिश्चंद्र सिंह के सेवानिवृत्त के अवसर पर अयोध्या जोन कार्यालय में भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें माननीय पार्षद अनुज दास महाराज, माननीय पार्षद घनश्याम दास पहलवान, कर निर्धारण अधिकारी दिव्यांशु पांडे एवं मुख्य सफाई एवं खाद निरीक्षक कमल एवं सफाई एवं खाद्य निरीक्षक राकेश वर्मा आदि समस्त कर्मचारी गण उपस्थित रहे। सभी ने सहायक नगर आयुक्त को दीर्घकाल स्वस्थ एवं प्रसन्न रहने की शुभकामनाओं के साथ विदाई की।  

Read More

शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाये रहने के लिए निकाला गया रुट मार्च

  अयोध्या:राजस्थान के उदयपुर की घटना को देखते हुए जनपद में शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाये रहने के लिए निकाला गया रुट मार्च।एसएसपी शैलेश पांडे के दिशा निर्देश पर सीओ अयोध्या डॉ राजेश तिवारी के नेतृत्व में अयोध्या क्षेत्र में निकला रुट मार्च। लोगों से बातचीत कर कानून व्यवस्था को लेकर किया गया सर्तक।साथ ही साथ कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त की जाएगा कार्रवाई।वहीं आमजन को अफवाह से दूर रहने के लिए भी सर्तक किया गया एवं सोशल मीडिया पर किसी भी आपत्तिजनक भड़काउ पोस्ट…

Read More