बीजेपी विधायक रामचंद्र यादव के खिलाफ पत्रकार कुशलचन्द्र मिश्र 29 को करेंगे आमरण अनशन

    अयोध्या। इंडियन कौंसिल ऑफ प्रेस के वरिष्ठ पत्रकार कुशल मिश्रा ने भाजपा से रुदौली के विधायक रामचंद्र यादव के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए सोमवार, 29 जुलाई 2024 से गांधी पार्क, सिविल लाइन में आमरण अनशन की घोषणा की है। कुशल मिश्रा का कहना है कि विधायक ने 2023 में दीपावली के अवसर पर दैनिक भास्कर समाचार पत्र में 25,000 रुपये का विज्ञापन प्रकाशित कराया था, जिसका भुगतान आज तक नहीं किया गया है। कुशल मिश्रा ने बताया कि वह कई बार विधायक से मिलकर और फोन पर…

Read More

आवंटी ने तानी अयोध्या विकास प्राधिकरण के सचिव पर रिवाल्वर

  रिवाल्वर तानने के आरोप में पंकज उपाध्याय को कैंट पुलिस ने किया गिरफ्तार अयोध्या: अयोध्या विकास प्राधिकरण के सचिव सत्येंद्र प्रताप सिंह पर आवंटी पंकज उपाध्याय द्वारा रिवाल्वर तानने की घटना से सनसनी फैल गई। शोर मचाने पर प्राधिकरण के कर्मचारियों ने पंकज उपाध्याय को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। कैंट पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पंकज उपाध्याय को गिरफ्तार कर लिया। घटना का कारण यह बताया जा रहा है कि गुप्तार घाट पर पंकज उपाध्याय को एक दुकान आवंटित की गई थी, लेकिन दुकान का पैसा…

Read More

एक पेड़ मां के नाम देश व्यापी अभियान के तहत किया पौधरोपण

  अयोध्या । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देशव्यापी अभियान अंतर्गत मिल्कीपुर विधानसभा 273 उपचुनाव में भाजपा से प्रमुख दावेदार उत्तर प्रदेश महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष उषा रावत ने कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय पलिया लोहानी में किया पौधारोपण इस अवसर उन्होंने कहा पेड़ पौधे पशु पक्षियों के लिए ही नहीं अपितु मानव जीवन के लिए के कई रुपों में उपयोगी है‌। पेड़ पौधों का आध्यात्मिक महत्व भी खूब है।एक तरफ जहां इमारती लकड़ियां,जड़ी बूटियां व अन्य औषधियां मिलती है वहीं सनातन धर्म में नीम, पीपल की पूजा भी की जाती है।…

Read More

केरल से सीता अशोक के तीन सौ से अधिक पौधे पहुंचे अयोध्या

  अयोध्या। जिले में पहले ही सीता अशोक वन की नींव पड़ चुकी है। वन विभाग, सीता अशोक वन की स्थापना केरला फारेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट से मिल कर करने जा रहा है। इसके लिए केरल से तीन सौ से अधिक सीता अशोक के पौधे अयोध्या पहुंचे इन पौधों के साथ रिसर्च इंस्टीट्यूट के सदस्य भी अयोध्या पहुंचे जो यहां के वातावरण और मिट्टी में सीता अशोक के पौधों को तैयार करने में अपनी विशेष भूमिका निभाएंगे। बता दे कि वन विभाग ने इसकी तैयारी पूरी कर लिया स्थान का भी…

Read More

एडमिशन कराने आए छात्र को बेखौफ युवकों ने पीटा

अयोध्या कुमारगंज थाना क्षेत्र स्थित एक विद्यालय में प्रवेश लेने आए 12 वीं के छात्र को अगवा कर बर्बरता पूर्वक पिटाई किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने मरणासन्न अवस्था में छात्र को इलाज के लिए संयुक्त चिकित्सालय कुमारगंज पहुंचाया। मामले में पीड़ित छात्र ने आधा दर्जन युवकों के खिलाफ पिस्टल के बट एवं हॉकी तथा डंडों से मार पीट कर घायल किए जाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा कायम किए जाने हेतु तहरीर दी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक हलियापुर…

Read More

श्रावण माह के पहले सोमवार पर नागेश्वर नाथ पर जुटी लाखों श्रद्धालुओं की भीड़

अयोध्या। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहले शिव आराधना के पवित्र माह श्रावण के पहले सोमवार पर भगवान राम की नगरी अयोध्या में सोमवार को उमड़ा आस्था का सैलाब। भोर से ही हजारों की संख्या में श्रद्धालु पवित्र पावनी मां सरयू में आस्था की डुबकी लगाने के बाद सरयू जल लेकर शिवालय की तरफ बढ़े। हर हर महादेव व जय श्रीराम के नारे से अयोध्या की गलियां गूंज उठीं। मंदिरों में भोर से ही घंटा घड़ियाली की आवाज से अयोध्या भक्तिमय हो उठी। नागेश्वर नाथ मंदिर में जलाभिषेक के…

Read More

मंगलवार रहा उत्तर प्रदेश के लिए बड़े बड़े फैसलों वाला दिन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने आज अपने ही फैसलों को पलट दिया। पहला, लखनऊ में कुकरैल नदी के किनारे रहने वाले पंतनगर, रहीमनगर, इन्द्रप्रस्थनगर एवं अबरारनगर के निवासियों के घर अब नहीं टूटेंगे, स्थानीय निवासियों के प्रतिनिधिमंडल को मुख्यमंत्री ने अपने आवास पर बुलाकर यह भरोसा दिया कि मुसकुराते हुए घर जाइए। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि जिन अधिकारियों ने मकान तोड़ने के लिए घरों पर लाल निशान लगाए हैं उनकी जिम्मेवारी तय की जाएगी। दूसरा, बेसिक शिक्षकों के लिए डिजिटल अटेंडेंस अनिवार्य किए जाने का निर्णय भी आज…

Read More

नवागत डीएम चन्द्र विजय सिंह ने सम्भाला कार्यभार

  अयोध्या। सोनभद्र जनपद से अयोध्या पहुंचे नवागत जिला अधिकारी चंद्र विजय सिंह ने श्रीरामलला और हनुमानगढ़ में हनुमंतलला का दर्शन पूजन कर आगे के कार्यों का श्रीगणेश किया। पत्रकारों के साथ बैठक में कहा कि प्रभु श्री राम की सेवा करने का मौका मिला है तो बजरंगबली महाराज के आशीर्वाद से सभी कार्य अच्छे से होंगे। अयोध्या धार्मिक और सांस्कृतिक नगरी है। इस नगरी को सजाने संवारने का कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि निवर्तमान जिला अधिकारी नितीश कुमार ने अच्छे कार्य किए हैं। जो कार्य चल रहे…

Read More

जिलाधिकारी नितीश कुमार के नेतृत्व में अयोध्या का चहुंमुखी विकास: एक सफल कार्यकाल की कहानी

अयोध्या। श्री नितीश कुमार, बैच 2010 (सीधी भर्ती), ने 26 अक्टूबर, 2021 को जिलाधिकारी, अयोध्या के रूप में कार्यभार ग्रहण किया था। उनका कार्यकाल 15 जुलाई, 2024 तक रहा, जो लगभग 2 वर्ष 9 माह का रहा। इस अवधि में, अयोध्या ने विकास के नए आयाम स्थापित किए और बहुआयामी प्रगति की। उनके नेतृत्व में राम नगरी का स्वरूप बदलने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। श्री नितीश कुमार के कार्यकाल में 3 भव्य दीपोत्सवों का सफल आयोजन हुआ, जिसमें साल दर साल नए रिकॉर्ड स्थापित हुए: – दीपोत्सव 2021 9,41,551…

Read More

गुड न्यूज:दिव्यांग अधिकारों के लिए लड़े तिरंकारी आया फैसला

  अयोध्या। अयोध्या ग्रामीण अभियंत्रण विभाग में सीनियर असिस्टेंट के पद पर तैनात तिरंकारी मणि त्रिपाठी को अब प्रोन्नति में दिव्यांग कोटे का लाभ मिलना सुनिश्चित हुआ है। न्यायालय राज्य आयुक्त दिव्यांगजन उत्तर प्रदेश की अदालत ने चरण बद्ध सुनवाई के बाद निदेशक एवं मुख्य अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को तीन महीने के अंदर दिव्यांग श्रेणी के अंतर्गत आरक्षण का लाभ देने का आदेश पारित किया है। आदेश के अनुपालन से वह हेड असिस्टेंट बन जाएंगे। बता दे कि दिव्यांगता के बावजूद दिव्यांग श्रेणी में प्रोन्नति न दिए जाने पर…

Read More