अयोध्या। जिलाधिकारी नितीश कुमार ने बताया कि राम नवमी 2023 के पावन अवसर पर अयोध्या आने वाले श्रद्धालओं/पर्यटकों को अयोध्या धाम के हवाई दर्शन की भी सुबिधा उपलब्ध होगी। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम लिमिटेड एवं हेरिटेज एविएशन द्वारा रामनवमी 2023 के पावन अवसर पर अयोध्या धाम के हवाई दर्शन की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। जिसके लिए सरयू अतिथि गृह, अयोध्या के निकट स्थित हेलीपैड स्थल निर्धारित है। श्रद्धालु/पर्यटक हवाई दर्शन हेतु सरयू अतिथि गृह काउंटर से टिकट प्राप्त कर सकते हैं। जिलाधिकारी…
Read Moreश्रद्धालुओं के लिए लगाया गया चिकित्सा शिविर
अयोध्या।।श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की प्रेरणा से श्रीरामजन्म महोत्सव में आरोग्य भारती व सेवा विभाग राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अयोध्या द्वारा संचालित आरोग्य चेतना शिविर गले व नेत्र जांच एवं खिलाड़ियों के लिए प्राथमिक चिकित्सा शिविर के माध्यम से चिकित्सकों ने सेवा कार्य किया। महोत्सव आयोजन अध्यक्ष महंत गिरीशपति त्रिपाठी, इ रवि तिवारी के सहयोग से शिविर का शुभारंभ कराया। आयुर्वेद चिकित्सक डॉ पंकज श्रीवास्तव व वैद्य आनन्द उपाध्याय, होम्योपैथ चिकित्सक डॉ कल्पना कुशवाह डॉ उपेंद्र मणि त्रिपाठीकी देखरेख में चल रहे खेलकूद आयोजन में खिलाड़ियों की आकस्मिक व…
Read Moreग्रामसभा कोरोराघवपुर को मिला मुख्यमंत्री से उत्कृष्टता पुरस्कार*
अयोध्या। जनपद अयोध्या के विकासखंड तारुन की ग्रामसभा कोरो राघव पुर को उत्कृष्ट और अच्छे कार्य के लिए मुख्यमंत्री पुरस्कार मिला है। पुरस्कार की राशि 9 लाख रुपए ग्राम सभा के खाते में विकास कार्यों के लिए शासन द्वारा भेज भी दी गई है। ग्राम सभा कोरो राघवपुर ग्राम मुख्यमंत्री पुरस्कार के साथ-साथ शासन द्वारा मॉडल गांव में भी चयनित कर लिया गया है। लगातार विकास कार्यों को महिला ग्राम प्रधान रुचि सिंह द्वारा कराए जाने के चलते ग्राम सभा को पुरस्कृत किया गया है। इस संबंध में जानकारी…
Read Moreडाक विभाग के दीन दयाल स्पर्श के विजेता सम्मानित
अयोध्या। डाक विभाग ने दीन दयाल स्पर्श छात्रवृत्ति योजना के विजेताओं को मंगलवार को सम्मानित किया अयोध्या मण्डल के प्रवर अधीक्षक डाकघर पी के सिंह ने बच्चों को पुरस्कृत किया । उत्तर प्रदेश में कुल 40 विद्यार्थियों का चयन किया गया है जिसमे 7 विद्यार्थी अयोध्या जनपद के हैं । अयोध्या मण्डल से कुल 176 प्रतियोगी प्रतिभाग किए थे । अयोध्या प्रधान डाकघर में समारोह पूर्वक आर्मी पब्लिक स्कूल की अंशू सिंह उदया पब्लिक स्कूल के सिद्धार्थ श्रीवास्तव तथा कनौसा स्कूल की पांच छात्राओं शर्मिष्ठा, सौम्या गुप्ता, श्रेया…
Read Moreडीएम कमिश्नर के आदेश को नही मानता लेखपाल
अयोध्या। मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र के कुचेरा सीताराम पुरवा के लेखपाल के लिए कमिश्नर व डीएम का भी आदेश कोई मायने नही रखता है।पीड़ित किसान के सैकड़ो प्रार्थना पत्र पर चक मार्ग खाली कराने के बजाय लेखपाल तहसील के कानूनगो नायब तहसीलदार व उच्चाधिकारियों को सिर्फ मौखिक सूचना देकर पल्ला झाड़ ले रहा है। मामला तहसील क्षेत्र के कुचेरा सीताराम के पुरवा का है जहां के निवासी किसान रमेश चंद सालों से अपने खेत के चक मार्ग पर हुए अतिक्रमण को हटवाने के लिये एसडीएम से लेकर कमिश्नर तक प्रार्थना पत्र…
Read Moreमित्र मंच प्रमुख शरद पाठक बाबा ने की रामचरित मानस को राष्ट्रीय ग्रंथ घोषित करने की मांग
अयोध्या। राष्ट्रीय प्रमुख मित्र मंच और वरिष्ठ बीजेपी नेता शरद पाठक ने कहा कि हमने रामचरितमानस को धार्मिक ग्रंथ घोषित कराने के लिए प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मांग की है। बीजेपी नेता शरद पाठक ने कहा कि हमारे ग्रंथ जैसे रामचरितमानस, रामायण और श्रीमद्भागवत गीता को राष्ट्रीय ग्रंथ घोषित किया जाए, क्योंकि हिंदुस्तान में करोड़ों सनातनी और हिंदुओं के रहने के बाद आबादी 80% से ज्यादा है, फिर भी हम अपने धर्म और ग्रंथों को राष्ट्रीय दर्जा नहीं दिला पा रहे हैं। बीजेपी नेता…
Read Moreसोनी, मल्लिका मिस व प्रभजीत, जैनेंद्र मिस्टर फ्रेशर चुने गए
रिपोर्ट-दिनेश जायसवाल मिल्कीपुर अयोध्या। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के अनुवांशिकी एवं पादप प्रजनन विभाग में फ्रेशर पार्टी आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विभागाध्यक्ष डॉ एस सी विमल व अन्य शिक्षकों ने दीप प्रज्वलन कर किया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना गीत गाकर शिक्षकों का स्वागत किया। फ्रेशर पार्टी के दौरान मिस व मिस्टर चुने जाने को लेकर छात्र-छात्राओं में होड़ मची रही। प्रथम वर्ष के छात्र छात्राओं ने गीत एवं संगीत, नृत्य सहित कई प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया एवं कलाओं का प्रदर्शन किया। एमएससी प्रथम वर्ष…
Read Moreबलराम तिवारी को मिला प्रेरणा पत्रकारिता सम्मान
अयोध्या। प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा ने अपने सम्मान की श्रृंखला में गुंडाल विजय कुमार हैदराबाद तेलंगाना के प्रेरणादाई सलाह पर देश के विभिन्न प्रांतों से समाचार पत्रों के संपादकों व पत्रकारों को प्रेरणा पत्रकारिता सम्मान प्रदान किया है। प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा के संस्थापक कवि संगम त्रिपाठी ने बताया कि प्रेरणा पत्रकारिता सम्मान 2023 के लिए भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंगठन के अयोध्या जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार बलराम तिवारी, अनिल सेन संपादक जबलपुर दर्पण जबलपुर मध्यप्रदेश, रवि खजूरिया संपादक नई रोशनी जम्मू, कुमुद रंजन सिंह पत्रकार नालंदा बिहार, कैलाश कुमार…
Read Moreयोगी सरकार की मंशा के अनुरूप श्रद्धालुओं के लिए लगाई गई 120 बस
अयोध्या। रामनवमी मेले में योगी सरकार की मंशा के अनुरूप श्रद्धालुओं के लिए बसो की व्यवस्था की गई है अयोध्या डिपो ने लगाया 120 बसों का बेड़ा, श्रद्धालुओं की सेवा के लिए लगाया 120 बसों का बेड़ा, नवागत एआरएम रोडवेज आदित्य प्रकाश ने बताया है कि यह आदेश 22 मार्च से 30 मार्च तक हैं। और सभी बसों के ड्राइवर कंडक्टर को दिए गए निर्देश, श्रद्धालुओं को ना हो कोई दिक्कत, सुविधा पूर्ण कराएं यात्रा, आने जाने में श्रद्धालुओं को नहीं होनी चाहिए किसी प्रकार की दिक्कत गंतव्य तक…
Read Moreबिना जुर्माने के ही वन विभाग ने दे दी ठेकेदारों को लकड़ियां
तारुन अयोध्या तारुन थाना अंतर्गत पुलिस चौकी रामपुर भगन क्षेत्र की ग्राम पंचायत मीतनपुर स्थित जनक दुलारी अस्पताल के पीछे 500 मीटर दूरी पर स्थित बाबा का ताल नामक स्थान के निकट तालाब से 20- 25 मीटर दूरी पर दक्षिण तरफ झाड़ियों के बीच स्थित हरे भरे दो आम के पेड़ को 25 दिन पूर्व इलाकाई पुलिस व वन दरोगा की मिलीभगत से ठेकेदार कटवा रहा था। पेड़ कटता देख ग्रामीणों ने इसकी शिकायत तारुन पुलिस व वन विभाग के अधिकारियों से किया था। मौके पर पहुंचे वन रेंजर…
Read More